ताइवान में अनिवार्य सैन्य सर्विस 4 महीने की बजाय एक साल की होगी 

0
294
Taiwan Military Service

आज समाज डिजिटल, Taiwan Military Service : ताइवान पर चीन पिछले काफी समय से अपनी नजरें गड़ाए बैठा है लेकिन ताइवान चीन का डटकर सामना कर रहा है। इसी बीच ताइवान के राष्ट्रपति साई इंग-वेन ने कहा है कि ताइवान अनिवार्य सैन्य सेवा को बढ़ाकर एक साल करेगा।

देश के नागरिकों के लिए अनिवार्य सैन्य सेवा की अवधि को 2024 से चार महीने से बढ़ाकर एक साल करने का फैसला किया गया है। गौरतलब है कि 1949 में गृहयुद्ध के बाद चीन से अलग हुए ताइवान पर चीन अब भी अपना दावा करता है। इस स्वायत्त क्षेत्र में चीन द्वारा अतिक्रमण का दशकों पुराना खतरा 2016 में चीन द्वारा द्वीपीय देश के साथ संवाद बंद करने के बाद से और बढ़ गया है। (Taiwan President statement)

 उन्होंने कहा कि ताइवान में अनिवार्य सैन्य सेवा का यह नया नियम 2005 के बाद जन्मे पुरुषों पर लागू होगा और यह एक जनवरी, 2024 से शुरू होगा। वहीं, 2005 से पहले जन्मे लोगों के लिए पुरानी चार महीने की सैन्य सेवा अनिवार्य होगी। राष्ट्रपति साई ने कहा, ‘‘कोई युद्ध नहीं चाहता है।

उन्होंने कहा कि ‘यह ताइवान सरकार और जनता तथा वैश्विक समुदाय, सभी के लिए सच है, लेकिन शांति आसमान से नहीं टपकती है, और अधिनायकवाद के विस्तार की सूरत में ताइवान इससे प्रभावित होने वाले शुरूआती देशों में से होगा।

ये भी पढ़ें : दक्षिण अफ्रीका में गैस टैंकर में लगी आग, 20 लोगों की दर्दनाक मौत, कई गंभीर

ये भी पढ़ें : साल 2023 में एलन मस्क बनेंगे अमेरिका के राष्ट्रपति

ये भी पढ़ें : घने कोहरे के बीच टकराए 200 वाहन, एक के ऊपए एक चढ़ी कई गाड़ियां, देखें वीडियो

ये भी पढ़ें : अमेरिका में बर्फीले तूफान ने मचाई तबाही, 34 की मौत, पुलिस बोलीं-एंबुलेंस जाने का भी रास्ता नहीं, अंधेरे में मनाया क्रिसमिस का पर्व

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE