Sri Lanka arrested four fishermen of India including boats: श्रीलंका ने भारत के चार मछुआरों को नौका समेत किया गिरफ्तार

0
177

रामेश्वरम। श्रीलंका की नौसेना ने मछली पकड़ने गए चार तमिलनाडु के मछुआरों को नौका समेत गिरफ्तार कर लिया है। पिछले दो दिनों में श्रीलंकाई नौसेना ने दूसरी बार इस तरह की गिरफ्तारी की है। इससे पहले मंगलवार को श्रीलंका की नौसेना ने नेदुनतीवू के पास मछली पकड़ने के लिए चार मछुआरों को गिरफ्तार किया था। मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक कुमारेसन ने कहा कि पुडुकोट्टई जिले में जगपट्टिनम के मछुआरों को तब गिरफ्तार किया गया, जब वे नेदुनतीवू प्रकाशस्तंभ के पास मछली पकड़ रहे थे। उन्हें कांगेसनतुरई नौसैन्य कैंप ले जाया गया।

SHARE