Russia’s opposition leader accused, Putin’s hand behind poisoning: रूस के विपक्षी नेता का आरोप , जहर देने के पीछे पुतिन का हाथ

0
244

बर्लिन। रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी रूस केराष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन केआलोचक और विपक्षी नेता हैं। वह आए दिन ब्लादिमीर पुतिन के कार्यों और उनके निर्णयों की आलोचना करते हैं। बीते 20 अगस्त को उन्हें घरेलू उड़ान में जहर दे दिया गया था। इस घटना के लिए उन्होंने राष्ट्रपति पुतिन को जिम्मेदार ठहराया है। नवलनी के समर्थकों ने अक्सर कहा है कि इस तरह के हमले तभी हो सकते हैं, जब शीर्ष स्तर पर इसके आदेश दिए गए हों। क्रेमलिन ने इसमें किसी भी तरह की संलिप्तता से लगातार इनकार किया है। नवलीन ने अस्पताल में 32 दिन बिताए, उनमें से 24 दिन वह गहन देखभाल इकाई में थे। उन्होंने अपनी टिप्पणियां आॅनलाइन पोस्ट की है। इस घटना के बाद अपने पहले साक्षात्कार में, उन्होंने जर्मनी के डेर स्पीगेल पत्रिका से कहा, पुतिन इस हमले के पीछे थे। बर्लिन में बुधवार को आयोजित साक्षात्कार के संक्षिप्त अंश में उन्होंने कहा, मेरे पास कोई अन्य जानकारी नहीं है कि अपराध कैसे किया गया था। पूरे साक्षात्कार को बृहस्पतिवार को बाद में आॅनलाइन प्रकाशित किया जाएगा।

SHARE