Russia Ukraine War Update रूस से राष्ट्रपति ने अपनी सेना को सीज फायर का दिया आदेश

0
585
Russia Ukraine War Update

Russia Ukraine War Update

आज समाज डिजिटल, कीव/मास्को:
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चलते 11 दिन पूरे हो चुके हैं। आज युद्ध का 12वां दिन है। युद्ध शुरू होने से पहले रूस ने यह कभी नहीं सोचा होगा कि युद्ध इतना लंबा खिंच जाएगा। इन 12 दिन में रूस ने यूक्रेन पर चोतरफा हमले करते हुए उसके मुख्य शहरों में जमकर तबाही मचाई है। इस दौरान बहुत सारे देशों ने रूस की आलोचना करते हुए उसपर सख्त प्रतिबंध लगाए हैं। इसी बीच रूस से राष्ट्रपति ने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए अपनी सेना को सीज फायर का आदेश दिया है। रूसी राष्टपति ने कहा कि अब कीव जैसे शहरों में बहुत सारे लोग फंस चुके हैं। यदि अब हथियारों का इस्तेमाल होता है जो इसमें आम लोग मारे जाएंगे। रूस फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए ह्यूमन कॉरिडोर बनाएगा। ताकि वे सुरक्षित स्थानों की तरफ जा सकें।

बीते कल दी थी यूक्रेन को धमकी Russia Ukraine War Update

रविवार को एक स्टेटमेंट जारी करते हुए रूस के राष्टपति ने कहा था कि यदि यूक्रेनी सेना आत्मसमर्पण नहीं करती तो विश्व के नक्शे से यूक्रेन का नामोनिशान मिटा दिया जाएगा। इसका जवाब देते हुए यूक्रेन के राष्टÑपति ने कहा था कि वे अपनी आजादी इतनी आसानी से नहीं गवा सकते। उन्होंने कहा था कि उनकी सेना और वे अंतिम सांस तक लड़ेंगे और रूसी सेना से लोहा लेते रहेंगे।

लाखों लोग छोड़ चुके यूक्रेन Russia Ukraine War Update

मानवाधिकार समूहों ने रूस की निरंतर सैन्य कार्रवाई को लेकर यूक्रेन में गंभीर मानवीय संकट की चेतावनी दी है। स्थिति में सुधार नहीं होने के डर से लाखों लोग यूक्रेन से भाग गए हैं। यह संख्या हर दिन बढ़ रही है। अब तक 15 लाख से ज्यादा लोग यूक्रेन से भाग चुके हैं।

बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सुरक्षित स्थानों तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करने को मजबूर हैं। यूक्रेनी शहरों में हवाई हमलों की चेतावनी देने के लिए दिन-रात अलर्ट सायरन बजाया जाता है कि रूसी सेना घेराबंदी में है। यूक्रेन की सेना अब बेबस है और शहरों पर नियंत्रण रखना मुश्किल होता जा रहा है

Russia Ukraine War Update

Read Also : Crude Oil Price अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE