Russia-Ukraine War News : रूस और यूक्रेन ने तोड़ा युद्ध विराम

0
188
Russia-Ukraine War News : रूस और यूक्रेन ने तोड़ा युद्ध विराम
Russia-Ukraine War News : रूस और यूक्रेन ने तोड़ा युद्ध विराम

दोनों ने एक दूसरे पर ड्रोन से बरसाए दर्जनों की संख्या में बम

Russia-Ukraine War News (आज समाज), मॉस्को/कीव : एक तरफ जहां अमेरिका और ईरान के बीच तनाव से समूचा पश्चिम एशिया झुलस रहा है वहीं पिछले कई सप्ताह से शांत चली आ रहे रूस और यूक्रेन ने एक दूसरे पर युद्ध विराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। समाचार है कि दोनों देशों की सेनाओं ने एक दूसरे पर ड्रोन से हमले किए। जिसके बाद दोनों ही देशों ने एक दूसरे पर युद्ध विराम के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

यूक्रेन के गृह मंत्री इहोर क्लीमेंको ने कहा कि रूस के ड्रोन और मिसाइल हमलों में 27 लोगों की मौत हुई और 120 अन्य घायल हुए, जिनमें सभी नागरिक थे। वहीं, रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि यूक्रेन ने स्वयं अपने युद्धविराम का पालन नहीं किया। रूस की वायु रक्षा प्रणालियों ने रूसी क्षेत्रों, क्रीमिया प्रायद्वीप और काला सागर के ऊपर 53 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए। रूस द्वारा नियुक्त गवर्नर सर्गेई अक्स्योनोव ने कहा, क्रीमिया के झानकोय शहर पर यूक्रेन के ड्रोन हमले में पांच लोगों की मौत हो गई।

हमलों को लेकर दोनों तरफ से प्रतिक्रिया

यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि यूक्रेन द्वारा आधी रात से लागू किए गए युद्धविराम के बावजूद हमले जारी रहे। वहीं, रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि यूक्रेन ने स्वयं अपने युद्धविराम का पालन नहीं किया। रूस की वायु रक्षा प्रणालियों ने रूसी क्षेत्रों, क्रीमिया प्रायद्वीप और काला सागर के ऊपर 53 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए। रूस द्वारा नियुक्त गवर्नर सर्गेई अक्स्योनोव ने कहा, क्रीमिया के झानकोय शहर पर यूक्रेन के ड्रोन हमले में पांच लोगों की मौत हो गई। उन्होंने आधी रात के बाद हताहतों की जानकारी दी, जबकि हमले के बारे में उन्होंने करीब 90 मिनट पहले पोस्ट किया था।

मॉस्को की ओर से यूक्रेन के युद्धविराम का पालन करने का कोई संकेत नहीं मिला था और युद्धविराम की उम्मीद भी कम ही थी, क्योंकि रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण के बाद यह युद्ध का पांचवा साल है। यूक्रेन के गृह मंत्री इहोर क्लीमेंको ने कहा, रूस के ड्रोन और मिसाइल हमलों में 27 लोगों की मौत हुई और 120 अन्य घायल हुए, जिनमें सभी नागरिक थे। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, इस युद्ध में अब तक 15,000 से अधिक नागरिकों की मौत हो चुकी है। दोनों पक्ष लंबी दूरी के हमले जारी रखे हुए हैं। लगभग 1,250 किमी लंबी अग्रिम पंक्ति पर रूस की बड़ी सेना यूक्रेन की ड्रोन-आधारित रक्षा के खिलाफ धीमी और महंगी लड़ाई में उलझी हुई है।

दोनों पक्षों में युद्धविराम मुश्किल

यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्री सिबिहा ने कहा कि रूसी बलों ने रातभर में 108 ड्रोन और तीन मिसाइलें दागीं और हमले बुधवार सुबह तक जारी रहे। उन्होंने एक्स पर कहा, मॉस्को ने एक बार फिर संघर्ष समाप्त करने की यथार्थवादी और न्यायसंगत अपील को नजरअंदाज किया, जिसे अन्य देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों का समर्थन प्राप्त था। रूस द्वारा शुक्रवार और शनिवार को युद्धविराम का प्रस्ताव ऐसे समय आया है, जब वह विभिन्न मौकों, विशेषकर हाल में ईस्टर जैसे पर्व पर अल्पकालिक युद्धविराम घोषित करता रहा है। हालांकि, दोनों पक्षों के बीच गहरे अविश्वास के कारण ऐसे युद्धविराम का कोई ठोस परिणाम नहीं निकल पाया है।

ये भी पढ़ें : S. Jaishankar : भारत और सूरीनामा के रिश्ते गहरे और पुराने : एस जयशंकर

  • TAGS
  • [post_tags]