चंद्रमा पर मिट्टी में उगे पौधे, बस सकेंगे इंसान!

0
1768
चंद्रमा पर मिट्टी में उगे पौधे, बस सकेंगे इंसान

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली: 
दुनियाभर के वैज्ञानिकों ने, चांद पर जिंदगी संभव है या नहीं, इसे लेकर रिसर्च करना शुरू कर दिया हैं। साथ ही एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है कि चांद की मिट्टी में पौधे उगाए जा सकते हैं। बता दें कि चांद पर पहली बार पौधे उगाए भी गए हैं। शोधकतार्ओं ने पता लगाया है कि थेल क्रेस, अरेबिडोप्सिस थालियाना के पौधे चांद की मिट्टी में सफलतापूर्वक अंकुरित और विकसित हो सकते हैं। इस रिसर्च से यह बात पक्की हो गई है कि चाद पर खाना और आॅक्सीजन की आपूर्ति की जा सकती हैं।

चंद्रमा पर मिट्टी में उगे पौधे, बस सकेंगे इंसान

चंद्रमा की मिट्टी में पौधे उगे

Plants Grown On Moon, Humans May Be Settled!: रॉब फेरल ने एक बयान जारी कर बताया कि यह सामने आना कि चंद्रमा की मिट्टी में पौधे उगे हैं। वास्तव में चांद उपनिवेशों में खुद को स्थापित करने में सक्षम होने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि अरेबिडोप्सिस स्वादिष्ट नहीं है, लेकिन यह खाने योग्य है। यह पौधा सरसों, फूलगोभी और ब्रोकली के समान परिवार का है। एक और रिसर्चर अन्ना-लिसा पॉल ने बताया कि, जो पौधे आॅक्सीडेटिव तनाव प्रतिक्रियाओं में सबसे ज्यादा और तेजी से प्रतिक्रिया दे रहे थे, वे विशेष रूप से अपोलो 11 के सैंपल से हैं और ये बैंगनी हो गए।

Plants Grown On Moon, Humans May Be Settled!: यह खोज तब की गई है जब नासा ने आर्टेमिस कार्यक्रम के हिस्से के रूप में मनुष्यों को चांद पर भेजने की योजना बनाई है। रिसर्चर्स ने चांद की 12 ग्राम मिट्टी में पानी, प्रकाश और पोषक तत्व डाले थे। सभी पौधे अंकुरित हुए, कुछ अलग रंग और अलग आकार के। इनके बढ़ने की गति दुसरों की तुलना में धीमी है। इसकी पूरी स्टडी रिपोर्ट कम्युनिकेशंस बायोलॉजी जर्नल में प्रकाशित की गई है।

ये भी पढ़ें : दोस्त को उतारा मौत के घाट फिर किए टुकड़े, कारण 25 हजार रुपये का लेनदेन

ये भी पढ़ें : बिजली संकट, तीन यूनिटों में उत्पादन बंद, बढ़ी मांग

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE