Muslims do not have religious freedom in China, demolished 16 thousand mosques: चीन में मुसलमानों को नहीं है धार्मिक आजादी, 16 हजार मस्जिदों को ढहाया

0
258

बीजिंग। चीन में धार्मिक आजादी को लेकर कई बार सवाल उठते रहे हैं। एक बार फिर से चीन का असल चेहरा सामने आया है। मानवाधिकारों और नागरिकों की धार्मिक आजादी को लेकर चीन हमेशा सवालों के घेरे मेंरहा है। एक आॅस्ट्रेलियन थिंक टैंक ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट में कहा कि चीनी सरकार ने शिनजियांग प्रांत में 16 हजार से ज्यादा मस्जिदों को गिरा दिया है। बताया गया कि उत्तरी-पश्चिमी प्रांत में 10 लाख से अधिक उइगर और दूसरे मुसलमानों को कैंप में कैद करके रखा गया है। शिनजियांग प्रांत में सरकार लोगों को परंपरागत और धार्मिक गातिविधियों को त्यागने पर मजबूर किया जा रहा है। आॅस्ट्रेलियन स्ट्रैटिजिक पॉलिसी इंस्टीट्यूट केअनुसार चीन में16 हजार मस्जिदों को ढहा दिया गया है या नुकसान पहुंचाया गया है। चीन के संदर्भ मेंयह रिपोर्ट सैटेलाइट इमेज और स्टैटिकल मॉडलिंग पर आधारित है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिकतर मस्जिदों को पिछले तीन साल में बर्बाद किया गया है। एक अनुमान के मुताबिक, 8,500 मस्जिदों को पूरी तरह ढहा दिया गया है। अधिकतर नुकसान उरुमकी और काशगर के बाहरी इलाकों में पहुंचाया गया है। कई मस्जिद जिन्हें पूरी तरह नहीं ढहाया गया है, उनके गुंबदों और मीनारों को गिरा दिया गया।

SHARE