Mumbai attack mastermind Hafiz Saeed challenged his arrest: मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने दी अपनी गिरफ्तारी को चुनौती

0
261

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने पाक अदालत में टेरर फंडिंग केस में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी
है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सईद और प्रतिबंधित जमात-उद-दावा (जेयूडी) के 67 अन्य नेताओं और इसकी चैरिटी शाखा फलाह-ए-इंसानियत (एफआईएफ) ने अपने खिलाफ टेरर फंडिंग (आतंकी वित्तपोषण) के दर्ज एफआईआर को लाहौर हाई कोर्ट में अपने वकीलों एके डोगर, अहमद अबदुल्ला डोगर और गुलाम यासीन भट्टी के माध्यम से चुनौती दी है।
सईद को टेरर फंडिंग के एक मामले में 17 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। लाहौर से करीब 200 किलोमीटर दूर पंजाब प्रांत में स्थित गुजरात में आतंकरोधी अदालत (एटीसी) दो सितंबर को मामले की सुनवाई करेगी। उसे उच्च सुरक्षा में लाहौर के कोट लखपत जेल में रखा गया है।
संयुक्त राष्ट्र ने हाफिज को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किया और उस पर एक करोड़ डॉलर का ईनाम घोषित कर रखा है।

SHARE