Miss Universe 2022 बनी USA की आर बोनी गैब्रिएल, हरनाज संधू ने सौंपा ताज, भारत की दिविता राय पहुंची टॉप 16 में

0
256
Miss Universe 2022

आज समाज डिजिटल, Miss Universe 2022 : मिस यूनिवर्स 2022 का खिताब USA की आर बोनी गैब्रिएल (Bonnie Gabrielle) ने जीता है। वहीं फर्स्ट रनर अप वेनेजुएला की डियाना सिल्वा और सेकेंड रनर अप डोमिनिकन रिपब्लिक की एमी पेना रहीं है। ​यह पेजेंट अमेरिका के न्यू ऑर्लेअंस शहर में हुआ। मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू ने गैब्रिएल को अपना ताज सौंपा। भारत की दिविता राय सेमीफाइनल तक पहुंचने के बाद बाहर हो गईं। 

सोने की चिड़िया बनकर सुर्खियों में आई थी Divita Rai

बता दें कि नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड में उन्होंने सोने की चिड़िया बनकर ध्यान खींचा था। लेकिन 25 साल की दिविता राय ने टॉप 5 में भी नहीं पहुंच सकीं। वो इवनिंग गाउन राउंड से बाहर हो गईं। दिविता राय टॉप 16 तक पहुंच गई थीं। दिविता की गोल्डन कलर की इस ड्रेस ने इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर भारत की उसी इमेज को दिखाने की प्रयास किया। इस पेजेंट में दुनियाभर की 86 सुंदरियों ने हिस्सा लिया।

टॉप 3 में डोमिनिकन रिपब्लिक

कर्नाटक की रहने वाली दिविता राय पेशे से मॉडल हैं और उन्होंने आर्किटेक्ट की पढ़ाई की है। फिलहाल वो मुंबई में रहती हैं। दिविता ने 28 अगस्त 2022 को मिस डीवा यूनिवर्स 2022 का खिताब जीता था। (टॉप 3 में डोमिनिकन रिपब्लिक)

ताज की कीमत 49 करोड़ रुपए (Miss Universe 2022)

मिस यूनिवर्स 2022 के ताज का नाम ‘फोर्स फॉर गुड’ रखा गया है। इसे मौवाड कंपनी ने बनाया है। ये ताज दर्शाता है कि महिलाओं ने जो भविष्य बनाया है वह संभावनाओं की सीमाओं से आगे है। इसकी कीमत 6 मिलियन डॉलर यानी करीब 49 करोड़ रुपए है।

ये भी पढ़ें : चीन में 2 से 3 महीने में आएगा कोरोना का पीक, तभी दुनिया को मिलेगी राहत 

ये भी पढ़ें : अमेरिका के अलबामा में भयंकर तूफान से 7 की मौत, हजारों लोग अंधेरे में काट रहे जिंदगी

ये भी पढ़ें : खून तक जमा देने वाली ठंड, Photos में देखिए -40 डिग्री तापमान में कैसे रहते हैं लोग

ये भी पढ़ें : 5वां सबसे गर्म साल रहा 2022, ग्लोबल वार्मिंग बन रही बड़ी समस्या

ये भी पढ़ें : पहले गाड़ी से लोगों को बुरी तरह कुचला, फिर खिड़की से उड़ाए नोट, 5 की मौत, 13 घायल

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE