Major accident in Myanmar, 50 laborers killed in mine landslide: म्यांमार में बड़ा हादसा, खदान में भूस्खलन से 50 मजदूरों की मौत

0
189

नेपीडॉ। म्यांमार मेंभूस्खलन के कारण पचास लोगों की मौत हो गई। म्यांमार की एक जेड खदान में यह हादसा हुआ। इस खदान में और भी मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। देश के अग्निशमन विभाग और सूचना मंत्रालय के ओर से यह जानकारी दी गई। बताया गया कि काचिन राज्य के जेड-समृद्ध हापाकांत क्षेत्र में खनिक जेड पत्थर को इकट्ठा कर रहे थे। इसी समय तेज बारिश के कार ण भूस्खलन हुआ और इसकी वजह से पचास लोगों की मौत हो गई। अग्निशमन विभाग की ओर से अपने फेसबुक अकाउंट इस घटना की जानकारी शेयर की। पोस्ट में कहा गया है कि अभी तक 50 शवों को बाहर निकाला ाया है। बचाव अभियान अभी जारी है। बता दें कि, इस पूरे क्षेत्र का रखरखाव ठीक प्रकार से नहीं किए जाने के कारण यहां बारिश के दौरान भूस्खलन होता रहता है।

SHARE