Kalicharan Arrest Latest News गांधी जी को अपशब्द कहने वाला कालीचरण गिरफ्तार, ये है उसकी कहानी

0
1182
Kalicharan Arrest Latest News

Kalicharan Arrest Latest News

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली:

रायपुर (छत्तीसगढ़) की धर्म सभा में महात्मा गांधी जी को अपशब्द कहने वाले तथाकथित कालीचरण महाराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि राष्टपिता महात्मा गांधी को अपशब्द कहे जाने पर देशद्रोह की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। यह गिरफ्तारी मध्य प्रदेश से हुई है। पुलिस के अनुसार बागेश्वर धाम के पास एक शख्स के घर से सुबह सुबह चार बजे कालीचरण को गिरफ्तार किया गया है उसने एक लॉज भी बुक कराया था।

कौन है ये कालीचरण 

कालीचरण का सही नाम अभिजीत सराग है। वह मूल रूप से महाराष्ट्र के अकोला के रहने वाला है। सूत्रों के अनुसार उसका बचपन अकोला में ही बीता था। हालांकि शिक्षा को लेकर कोई सटीक जानकारी नहीं है,(Kalicharan Arrest Latest News) स्थानीय लोगों के अनुसार कालीचरण ने 8वीं तक की पढ़ाई की है। कालीचरण महाराज अपने और अपने परिवार के बारे में कोई भी जानकारी देने से बचता रहा है। एक इंटरव्यू में कहा था कि मुझे स्कूल जाना पसंद नहीं रहा। मैं जबरदस्ती स्कूल भेजे जाने के कारण बीमार हो जाता था। इसके बाद दिलचस्पी अध्यात्म की तरफ हो गया।

2017 में चुनाव में हुआ था पराजित

वो पहली बार चर्चा में तब आए थे जब शिव ताडंव पर उनका भजन सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। खबरों की माने तो कालीचरण ने 2017 में अकोला से नगर निगम चुनाव लड़ा था, लेकिन हार का सामना करना पड़ा।(Kalicharan Arrest Latest News) अभिजीत सराग से कालीचरण बनने की कहानी भी दिलचस्प है। दावा किया था कि देवी काली ने उसे दर्शन दिया था और एक दुर्घटना से भी बचाया था। काली चरण अपने गुरु का नाम महर्षि अगस्त्य बताता हैं।

खुद को ऋषि कहने से परहेज:

काली चरण खुद को ऋषि कहने से बचता रहा। वह कहता है कि ऋषि मुनि कोई मेकअप नहीं करते हैं, लेकिन मुझे अच्छे आकर्षक डिजाइन वाले कपड़े पसंद हैं। मैं कुमकुम भी लगाता हूं। मैं दाढ़ी भी बनाता हूं, इसलिए मैं खुद को ऋषि मुनि नहीं कह सकता।

यह है पूरा मामला

आईये अब बात करते हैं इस पूरे मामले की। रायपुर के धर्म संसद का एक वीडियो पिछले दिनों वायरल हुआ, जिसमें कालीचरण ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को गाली दी थी। (Kalicharan Arrest Latest News) वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि कालीचरण महात्मा गांधी को अपशब्द कह रहा था। इसके अलावा महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे की तारीफ कर रहा था। वहीं, उनके भाषण पर धर्म संसद में मौजूद लोग तालियां बजाते नजर आ रहे थे। उसके खिलाफ रायपुर नगर निगम के प्रवक्ता और कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे की शिकायत के बाद केस दर्ज किया।

गिरफ्तारी पर दो सरकारें आमने सामने

कालीचरण की गिरफ्तारी पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकार आमने-सामने हैं। दरअसल मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि संघीय नियम के तहत इस तरह की कार्रवाई की अनुमति नहीं है। इस कार्रवाई को उन्होंने इंटरस्टेट प्रोटोकॉल का उल्लंघन बताया है। मध्य प्रदेश पुलिस को बिना जानकारी दिए इस तरह की गिरफ्तारी को गलत बताया है।

Also Read : Share Market News Update शेयर बाजार मामूली बढ़त में, सेंसेक्स 115 पॉइंट ऊपर 57920 पर कर रहा कारोबार

SHARE