France, Emmanuel Macronen said, will win together: फ्रांस, इमैनुएल मैक्रोंनेकहा, साथ मिलकर जीतेंगे

0
282

नई दिल्ली। भारत में कोरोना की दूसरी वेव बहुत ही खतरनाक हो चुकी है। लोगों में इसकी दहशत है। इस महामारी ने लाखों लोगों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। भारत कोरोना की इस लहर के खिलाफ लगातार युद्ध कर रहा है। भारत की इस लड़ाई में अब फ्रांस भी मदद करने को आगे आया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मेडिकल उपकरण, वेंटिलेटर, आॅक्सीजन और आॅक्सीजन जेनरेटर भारत को देने की घोषणा की। उनकी ओर से भारत के लिए हिंदी में एक पोस्ट लिखी। इमैनुएल मैक्रों ने लिखा है, ”हम जिस महामारी से गुजर रहे हैं, कोई इससे अछूता नहीं है। हम जानते हैं कि भारत एक मुश्किल दौर से गुजर रहा है। फ्रांस और भारत हमेशा एकजुट रहे हैं: हम अपनी सहायता प्रदान करने के लिए तत्परता से जुट रहे हैं। फ्रांस भारत को मेडिकल उपकरण, वेंटिलेटर, आॅक्सीजन तथा 8 आॅक्सीजन जेनरेटर भेजेगा। प्रत्येक जेनरेटर परिवेशी वायु से आॅक्सीजन का उत्पादन करके एक अस्पताल को 10 साल तक आत्मनिर्भर बना सकता है। उन्होंने आगे लिखा, ‘हमारे मंत्रालयों के विभाग कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हमारी फ्रांसीसी कंपनियां लामबंद हो रही हैं और वे पहले से अधिक संख्या में मौजूद हैं! एकजुटता हमारे राष्ट्र के केंद्र में है। यह हमारे देशों के बीच मित्रता के केंद्र में है। हम एक साथ मिलकर जीतेंगे। कोरोना वैक्सीन के कच्चे माल की सप्लाई को हैं तैयार है। बता दें कि कोरोना महामारी से भारत की लड़ाई में अमेरिका और फ्रांस के अलावा, यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी और चीन सहित कई अन्य देशों ने भी भारत की मदद करने की बात कही है।

SHARE