चीन की सेना ताइवान के निकट पूर्वी चीन सागर और दक्षिण सागर में युद्धाभ्यास कर रही है। हाल ही में चीन ने ताइवान को चेतावनी दी थी कि अगर ताइवान स्वतंत्रता की ओर बढ़ा तो युद्ध छिड़ सकता है। दरअसल, अमेरिका द्वारा ताइवान को 2.2 अरब डॉलर के रक्षा सौदे को मंजूरी देने के बाद से यह विवाद गरमाया हुआ है। यह अभ्यास ऐसे वक्त भी हो रहा है जब हाल में अमेरिकी नौसेना का जंगी जहाज ताइवान जलडमरूमध्य से होकर गुजरा है, जिसपर चीन ने आपत्ति जताई थी। बता दें कि पिछले कुछ समय से चीन और ताइवान के बीच सबंधों में तनाव चल रहा है। चीन पिछले कुछ समय से ताइवान पर अर्थिक दबाव भी डाल रहा है।
China’s army maneuvers near Taiwan: चीन की सेना का ताइवान के निकट युद्धाभ्यास
RELATED ARTICLES