चीन की वायु सेना ने फिर की घुसपैठ, ताइवान ने दिया यह जवाब, अपनी रक्षा के लिए तैयार हैं हम

0
220
China Taiwan Dispute Again

आज समाज डिजिटल, China Taiwan Dispute Again : चीन और ताइवान के बीच एक बार फिर से तनातनी बढ़ने लगी है। ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन के अमेरिका दौरे से चीन फिर बौखला चुका है और इसी कारण चीन ने ताइवान में फिर से घुसपैठ शुरू कर दी है।

युद्धाभ्यास के नाम चीन की नौसेना और वायुसेना समुद्र में बसे ताइवान की सीमाओं को पार कर चुकी है और उनके एक-दो नहीं, बल्कि 71 लड़ाकू विमान और 9 युद्धपोत ताइवान के आस-पास नजर आए हैं। इससे पहले रविवार को ताइवान ने सुबह छह बजे तक चीन के 71 लड़ाकू विमान और 9 युद्धपोतों को ट्रैक किया था।

ताइवानी मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, “पहचाने गए चाइनीज विमानों में से 45 (SU-30*8, J-11*4, J-10*16, J-16*10, TB-001 UCAV, Y-9EW, Y-8 ASW, H-6K*2 , Y-20, KJ-500) ने ताइवानी जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार किया था और ताइवान के दक्षिण-पश्चिम ADIZ में एंट्री की थी, हमने उनका फ्लाइट रूट ट्रैक किया है।” संकट की घड़ी में ताइवान भी अपनी सुरक्षा करने में जुटा है।

ताइवानी सेना अमेरिका से खरीदे गए हथियारों, राडारों एवं अन्‍य सैन्‍य संसाधनों का सहारा ले रही है। चीन ने कहा है कि उसकी नौसेना और वायुसेना तीन दिन की मिलिट्री ड्रिल पर हैं, लेकिन अंतरराष्‍ट्रीय विशेषज्ञ आशंका जता रहे हैं कि इस बार उसका इरादा कुछ और है।

अमेरिका हालात पर नजर बनाए हुए है। अभी ताइवान के रक्षा मंत्रालय का बयान आया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उनका देश अपनी रक्षा और सुरक्षा के लिए एकजुट होकर लड़ेगा। मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि उन्‍होंने अपने द्वीपीय देश को घेरने वाले चीन के कई विमानों का पता लगाया है।

यह भी पढ़ें : Surya Grahan 2023 : साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को, वैज्ञनिकों ने क्यों बताया इसे हाईब्रिड सूर्य ग्रहण, जानना है जरूरी

SHARE