पाकिस्तान में धमाके: सेना क्षेत्र में कई ब्लास्ट Blasts In Pakistan

0
350
Blasts In Pakistan
Blasts In Pakistan

आज समाज डिजिटल, सियालकोट:
Blasts In Pakistan: पाकिस्तान सेना के सियालकोट सैन्य क्षेत्र ठिकाने पर एक साथ कई धमाके होने का समाचार मिल रहा है। फिलहाल इससे नुकसान कितना हुआ इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। स्थानीय मीडिया का कहना है कि धमाकों की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। पाकिस्तान के स्थानीय अखबार डेली मिलाप के संपादक ने ट्वीट कर कहा कि सियालकोट के मिलिट्री बेस में कई बार धमाके हुए हैं। शुरूआती जांच से पता चला है कि यह एक हथियार रखने का इलाका है।

लोग बोले- नहीं गई किसी की जान Blasts In Pakistan

स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना में अभी तक किसी की जान नहीं गई है। फिलहाल पाकिस्तानी सेना की ओर से अभी इन धमाकों के बारे में कोई बयान नहीं आया है। उत्तरी पाकिस्तान में स्थित सियालकोट में उसकी सेना का बड़ा बेस है। सियालकोट कैंट एरिया पाकिस्तान का सबसे पुराना और सबसे जरूरी कैंट एरिया है। इसकी स्थापना 1852 में ब्रिटिश भारतीय सेना ने की थी।

पेशावर में हुआ था फिदायीन हमला Blasts In Pakistan

हाल ही में पाकिस्तान के पेशावर में जुमे की नमाज के दौरान एक मस्जिद में आत्मघाती हमला हुआ था। इसमें 56 नमाजियों की मौत हो गई। 190 से ज्याद लोग घायल हो गए। पेशावर पुलिस के मुताबिक शहर के किस्सा ख्वानी बाजार में दो हमलावरों ने मस्जिद में घुसने की कोशिश की। रोकने पर उन्होंने वहां खड़े पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। एक हमलावर भी मारा गया। फायरिंग में एक दूसरा पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच अकेला बचा हमलावर मस्जिद में घुस गया और उसने खुद को उड़ा लिया।

धमाके में भारी नुकसान का अंदेशा Blasts In Pakistan

धमाके के बाद पाकिस्तान में दहशत का माहौल है। लोग डरे हुए हैं। वहीं इस धमाके में अभी कितना नुकसान हुआ है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। जिस तरह से सिलसिलेवार धमाके हुए हैं उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि भारी जान-माल का नुकसान हुआ हो। इस धमाके के पीछे किसका हाथ है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पाकिस्तान में पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बलूच विद्रोहियों द्वारा अक्सर सैन्य अड्डों को निशाना बनाया जाता रहा है।

सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर Blasts In Pakistan

धमाके के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। इन वीडियो में देखा जा सकता है कि मिलिट्री बेस के ऊपर से आग की लपटें हवा में फैल गई हैं। चारो तरफ धुआं ही धुआं नजर आ रहा है।

Read Also: खत्री युवा संगठन और से विद्यार्थियों के ड्राइविंग लाइसेंस बनाने हेतु कैंप आयोजित: Organized A camp For Making Learning Driving License Of Students

Read Also: जनता की आवाज मंच नगर निगम व अन्य विभागों में फैले भ्रष्टाचार को उजागर करेगी: Corruption In Municipal Corporation And Other Departments

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE