Bangladesh violence : अब रोहिंग्या कैंप बना निशाना

0
494
Bangladesh violence

शुक्रवार को हुई गोलीबारी में 7 लोगों की मौत
आज समाज डिजिटल, ढाका: 

Bangladesh violence बांग्लादेश में हिंसक वारदात रुकने का नाम नहीं ले रहीं। पिछले काफी दिन से हिंदुओं के खिलाफ हिंसक वारदात के चलते देश पूरी दुनिया की निगाहों में है। संयुक्त राष्टÑ संघ के साथ-साथ अन्य कई देशों ने भी स्थानीय सरकार को ऐसी वारदात को रोकने के लिए प्रयास करने को कहा था। इसी के चलते गत दिनों शेख हसीना ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही थी। उधर आज हुई गोलीबारी की वारदात में सात लोगों की मौत हो गई।

Bangladesh violence कैंप के मदरसे में हुआ हमला

शुक्रवार सुबह रोहिंग्या कैंप में गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया गया, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि ये हमला सुबह 4 बजे रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप में स्थित मदरसे में हुआ। यहां अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की। इसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके से एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस को हमलावर के पास से भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद हुआ है। इसके अलावा अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कैंप में छापेमारी की जा रही है।

बता दें कि दुनिया का सबसे बड़ा रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में है। एक अनुमान के मुताबिक यहां करीब 10 लाख रोहिंग्या रहते हैं। 2017 में म्यांमार में सेना ने रोहिंग्या के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी जिसके बाद ये रोहिंग्या म्यांमार से भागकर बांग्लादेश आ गए थे।

Also Read : Farmers Movement: विदेशों से भी मिल रहा समर्थन

Haryana Got The Honor श्रेष्ठ राज्य कृषि नेतृत्व पुरस्कार-2021 मिला

SHARE