कुरुक्षेत्र-कश्यप तीर्थाटन-2025 कार्यक्रम में सीएम ने किया ऐलान
CM Nayab Saini, (आज समाज), कुरुक्षेत्र: हरियाणा में गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों की महिलाओं को जल्द ही 2100 रुपए मिलने शुरू हो जाएंगे। इसका ऐलान खुद सीएम नायब सैनी ने किया है। वह गत दिवस कुरुक्षेत्र-कश्यप तीर्थाटन-2025 कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बीपीएल परिवारों की 18 से 60 आयु वर्ग की महिलाओं को हमारे दूसरे बजट से 2100 रुपए मिलने शुरू हो जाएंगे।

उन्होंने बताया कि पहले बजट में लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 5 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। यहां मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया कि इंडोनेशिया के बाली में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया जाएगा। ये कार्यक्रम स्वामी ज्ञानानंद की अध्यक्षता में 12 से 14 सितंबर तक होगा। इसमें गीता यज्ञ, गीता का वैश्विक पाठ और 13 सितंबर को गरुड़ की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। गौरतलब है कि 2024 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को 2100 रुपए देने का ऐलान किया था।

12 से 14 सितंबर तक बाली में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव

वहीं मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया कि इंडोनेशिया के बाली में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया जाएगा। ये कार्यक्रम स्वामी ज्ञानानंद की अध्यक्षता में 12 से 14 सितंबर तक होगा। इसमें गीता यज्ञ, गीता का वैश्विक पाठ और 13 सितंबर को गरुड़ की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।

पीएम ने 370 हटाकर देश को अखंड भारत बनाने का काम किया

सीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने कश्मीर से धारा 370 हटाकर देश को अखंड भारत बनाने का काम किया। कुरुक्षेत्र और कश्मीर हमारी अध्यात्म और धार्मिक विरासत है। हरियाणा में करीब 2 लाख कश्मीरी रहते हैं। कश्मीरियों ने हरियाणा के विकास में खूब योगदान दिया। भगवान श्रीकृष्ण ने द्वापर युग में इसका उदाहरण दिया था। उन्होंने कश्मीर की रानी यशोमती का खुद राजतिलक किया था। मोदी उसी प्राचीन परंपरा को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

कुरुक्षेत्र से कश्मीर का पुरातन नाता

कुरुक्षेत्र से कश्मीर का पुरातन नाता रहा है। हालांकि कालखंड में कश्मीर पर आतंकवाद के बादल जरूर छा गए थे, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों ने उन बादल को छांटने का काम किया।

ये भी पढ़ें : PM Modi Gujarat Visit : पीएम गुजरात को देंगे 54 सौ करोड़ की सौगात