Haryana Weather Update: हरियाणा में आज और कल मौसम रहेगा खराब, आज 12 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

0
67
Haryana Weather Update: हरियाणा में आज और कल मौसम रहेगा खराब, आज 12 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
Haryana Weather Update: हरियाणा में आज और कल मौसम रहेगा खराब, आज 12 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

गरज-चमक व तेज हवाओं के साथ हो सकती है बारिश
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: मौसम विभाग ने आज और कल हरियाणा में बारिश की संभावना व्यक्त की है। आज प्रदेश के 12 जिलों में मौसम विभाग की ओर से बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, गुरुग्राम, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल, फरीदाबाद व मेवात शामिल हैं।

यहां गरज-चमक व तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इन्हीं जिलों में 29 जुलाई को भी अलर्ट है। वहीं, रविवार को भी प्रदेशभर में मानसून सक्रिय रहा और कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इस मानसून में अब तक सबसे कम कैथल (95.9 मिमी) और जींद (104.1 मिमी) में बारिश हुई है। वहीं, सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर (470.8 मिमी) में हुई है।

अब तक प्रदेश में सामान्य से 15 फीसदी अधिक हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 2025 के इस मानसून सीजन के दौरान अब तक हरियाणा प्रदेश में औसतन 211.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जबकि, सामान्य रूप से यहां 184.9 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। इस हिसाब से प्रदेश में 15 प्रतिशत बारिश ज्यादा हो चुकी है।