शिअद ने किसान जिला अध्यक्षों की घोषणा की

0
337

आज समाज डिजिटल, चंडीगढ़:
किसान विंग के अध्यक्ष सिकंदर सिंह मलूका तथा बाकी लीडरशिप के साथ विचार-विमर्श करने के बाद किसान विंग के जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। आज पार्टी के मुख्य कार्यालय से इस बारे में जानकारी देते हुए पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि जिन मेहनती नेताओं को किसान विंग का जिलावार अध्यक्ष बनाया गया है, उनमें बसंत सिंह कंग अध्यक्ष जिला मुक्तसर साहिब चमकौर सिंह मान जिला बठिंडा शहरी कंवलप्रीत सिंह काकी जिला गुरदासपुर, दिलबाग सिंह बाबा मणककूमाजरा जिला रोपड़, जसबीर सिंह पम्मी जिला बरनाला, करनैल सिंह डडियाणा जिला फतेहगढ़ साहिब, सर्बजीत सिंह ठाड़ा जिला फरीदकोट, हवा सिंह पूनिया जिला फाजिल्का, बलविंदर सिंह मल्लांवाला खास जिला फिरोजपुर, इकबाल सिंह जोहल जिला होशियारपुर, गुरदियाल सिंह निझर जिला जालंधर, गुरिंदरजीत सिंह भूल्लर जिला कपूरथला, जसविंदर सिंह तमा खुरद अध्यक्ष पुलिस जिला खन्ना, अमरजीत सिंह लंढ़ोके जिला मोगा, सर्बजीत सिंह कादीमाजरा जिला मोहाली, दलजीत सिंह माहीचक्क जिला पठानकोट, सतनाम सिंह लादीयां जिला शहीद भगत सिंह नगर तथा हरविंदर सिंह काकड़ा अध्यक्ष जिला संगरूर के नाम शामिल हैं।

SHARE