राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर को दी विदाई

0
546

पंजाब और चंडीगढ़ के अधिकारियों ने दिया संपूर्ण सहयोग : बदनौर
औपचारिक विदाई समारोह के बाद बदनौर ने अपना पद छोड़ा
आज समाज डिजिटल, चंडीगढ़:
पंजाब के राज्यपाल और यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक, वीपी सिंह बदनौर ने अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा होने पर सोमवार को अपना पद छोड़ दिया। बदनौर ने 22 अगस्त, 2016 को पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक के तौर पर पद संभाला था। भावनात्मक विदाई भाषण में बदनौर ने कहा कि वह पंजाब के राज्यपाल और यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक के तौर पर अपने पांच साल के कार्यकाल के दौरान पंजाब राज भवन, पंजाब सरकार और यूटी प्रसाशन में अपने अधिकारियों द्वारा दिए गए संपूर्ण सहयोग के लिए उनके ऋणी रहेंगे।

उन्होंने इन पांच सालं के दौरान पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों द्वारा दिए गए सहयोग और प्यार के लिए उनका धन्यवाद किया। इस अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बदनौर द्वारा भेंट की गई कॉफी टेबल बुक द राज भवन पंजाब-ए गलोरियस जर्नी भी जारी की, जिसकी एक कॉपी मुख्यमंत्री को भेंट की गई। इस किताब में 1947 से अब तक के राज्यपालों के सभी महत्वपूर्ण कार्यों और अन्य विवरणों को शामिल किया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री को पंजाब राज भवन मिनी रॉक गार्डन-ए ट्रिब्यूट टू पद्मश्री नेक चंद नामक एक अन्य पुस्तक भी भेंट की गई।

SHARE