यमुनानगर : भाजपा कार्यकतार्ओं ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जयंती : राजेश सपरा

0
530

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :
भजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी जिला यमुनानगर में 13 मंडलो में लगभग 1000 बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, एकात्म मानववाद, अंत्योदय के प्रणेता व हमारे पथ प्रदर्शक रहे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दीप प्रज्ज्वलित व पुष्पांजलि कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को हुआ, वो जनसंघ के संस्थापक सदस्य व भारत में एकात्मक राष्ट्रवाद (मानववाद) एवं अंतोदय के जनक थे। भारतीय जनसंघ की स्थापना डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा वर्ष 1951 में की गई एवं दीनदयाल उपाध्याय को प्रथम महासचिव नियुक्त किया गया। वे लगातार दिसंबर 1967 तक जनसंघ के महासचिव बने रहे। उनकी कार्यक्षमता, सक्रिय गतिधियों और परिपूर्णता के गुणों से प्रभावित होकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उनके लिए गर्व से सम्मानपूर्वक कहते थे कि यदि मेरे पास दो दीनदयाल हों, तो मैं भारत का राजनीतिक चेहरा बदल सकता हूं, परंतु अचानक वर्ष 1953 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के असमय निधन से पूरे संगठन की जिम्मेदारी दीनदयाल उपाध्याय के युवा कंधों पर आ गयी। इस प्रकार उन्होंने लगभग 15 वर्षों तक महासचिव के रूप में जनसंघ की सेवा की। भारतीय जनसंघ के14वें वार्षिक अधिवेशन में दीनदयाल उपाध्याय को दिसंबर 1967 में कालीकट में जनसंघ का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वर्ष 1968 में रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गई। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि 26 सित्मबर को सभी भाजपा नेतागण व कार्यकर्ता अपने अपने बूथ पर इतवार की सुबह 11 बजे पीएम मोदी के मन की बात सुनेंगें। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री सुरेंद्र बनकट,जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग,वरिष्ठ भाजपा नेता दाताराम ,विशाल खन्ना सहित बहुत से भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

SHARE