Will have to come forward to help the farmers and protect them – Rahul Gandhi: किसानों की मदद के लिए आगे आना होगा और इनकी रक्षा करनी होगी- राहुल गांधी

0
219

कांग्रेस नेता राहुल गांधी हाथरस गैंगरेप मामले मेंमीडिया से बातचीत मे कहा कि इस मामलेमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप हैं। वह कुछ नहीं बोल रहे। प्रियंका गांधी के साथ हुई धक्का-मुक्की को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि हम जनता के सेवक हैं। हमारा काम जनता की और किसानों की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि हमें अपने कर्तव्य में इस तरह के व्यवहार का सामना करना पड़ता है तो हम इसेसह लेंगे। उन्होंने कहा कि इस सरकार (उत्तर प्रदेश सरकार) द्वारा दिया गया असली धक्का हाथरस के परिवार को लगा है। उन्हें वहां के जिलाधिकारी द्वारा धमकाया गया। इसलिए मैं उस परिवार से मिलने गया। मैं चाहता था कि उस परिवार को यह ना महसूस हो कि वह अकेले हैं। उन्होंने पीएम पर कृषि कानून को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा कृषि कानूनों की शुरूआत खाद्य सुरक्षा के मौजूदा ढांचे को नष्ट करने का एक तरीका है। यह पंजाब राज्य को सबसे अधिक प्रभावित करने वाला है। यह हमारे किसानों के ऊपर हमला है। कांग्रेस पार्टी के पूर्वअध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस किसानों केसाथ खड़ी है। कांग्रेस किसानों के लिए इस कानून के खिलाफ लड़ाईजारी रखेगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि कृषि कानूनों के आने से खाद्य सुरक्षा का ढांचा टूटेगा और इससे सबसे ज्यादा पंजाब और हरियाणा के किसान प्रभावित होंगे। इससे किसानों के भविष्य का रास्ता अवरूद्ध होगा। हमें सभी किसानों की मदद के लिए आगे आना होगा और इनकी रक्षा करनी होगी।

SHARE