Live update-Congress’s grand ‘Save India rally’,We are ready to sacrifice anything to protect the Constitution – Sonia Gandhi: कांग्रेस की भव्य ‘भारत बचाओ रैली’, संविधान की रक्षा के लिए हम कोई भी कुर्बानी देने को तैयार-सोनिया गांधी

0
234

 दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की ‘भारत बचाओ रैली’ आयोजित की गई है। कांग्रेस की इस रैली में भाजपा सरकार के द्वारा किए जा रहे निर्णयों और अर्थव्यवथा पर जमकर हमले किए जा रहे हैं। रैली से पहले राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा सरकार की तनाशाही ने अर्थव्यवस्था को आईसीयू में पहुंचा दिया है। दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजि रैली में कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बड़े-बड़े कटआउट लगवाए गए हैं। कांग्रेस पार्टी ने कहा कि यह रैली मोदी सरकार की नीतियों और नाकामियों को देश की जनता के सामने उजागर करने के लिए की जा रही है। रैली को कांग्रेस के शीर्ष नेता संबोधित कर रहे हैं।इस रैली का उद्देश्य भाजपा सरकार की “विभाजनकारी” नीतियों को उजागर करना है। पार्टी के शीर्ष नेता रैली को संबोधित कर केन्द्र सरकार की विफलताओं और देश के नागरिकों को बांटने के कथित प्रयासों को उजागर कर रही है।
प्रियंका गांधी ने कहा….

-पी चिदंबरम ने कहा कि 6 महीने में मोदी सरकार ने भारत की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। मंत्री पूरी तरह से अनाड़ी हैं।

– ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि अच्छे दिन आज कच्चे साबित हो चुके हैं। तुम्हारी फाइल में फाइल का मौसम गुलाबी है मगर ये आंकड़े झूठे है और किताबी है।

-प्रियंका गांधी ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान को बचाना है। आप सबको अपनी आवाज उठानी होगी। यह देश आप सबका प्यारा है। भाजपा है तो किसानों की आत्महत्या मुमकिन है। भाजपा है तो रोजगार का न होना मुमकिन है। यूपी में कानून व्यवस्था खतरे हैं। आज जिस दौर से हमारा देश गुजर रहा है। गरीबों पर मुसीबतें लादी जाती है। बड़े उद्योगपतियो को फायदा पहुंचाया जाता है। आज जो अनन्याय के खिलाफ लड़ना पड़ेगा नहीं तो हम कायर कहलाएंगे। इस देश के प्रति आवाज उठाना हमारी जिम्मेदारी है। न्याय हमारा अधिकार है। उन्होंने कहा कि उन्नाव के पीड़िता के पिता को देखकर अपने पिता की याद आ गई। इस सरकार में अपराधियों को बचाया जा रहा है। यूपी में कानून व्यवस्था खतरे में हैं।

–  राहुल गांधी जमकर मोदी सरकार पर हमला किया। नोटबंदी रात आठ बजे उन्होंने की जिसके बाद देश की अर्थव्यवस्था खत्म कर दी। इसके बाद जीएसटी लांच किया जिसने अर्थव्यवस्था को नष्ट किया। मोदी सरकार ने जीडीपी नापने का तरीका ही बदल दिया। देश की अर्थव्यवस्था को 9 प्रतिशत से 4 प्रतिशत कर दिया है। ईमानदार उद्योगपति भी इस देश को बनाता है। पिछले सालों में अदानी को एक लाख करोड़ पकड़ा दिया। इसको चोर और भष्टाचार नहीं कहेंगे तो क्या कहेंगे। एक लाख चालीस हजार करोड़ रुपए कर्जा माफ किया। अर्थव्यवस्था क्या होती है। जब तक किसान के पास, युवा के पास, मजदूर के पास पैसा नहीं होगा तब तक अर्थव्यवस्था आगे नहंी बढ़ सकती है। नरेंद्र मोदी ने सबके जेब से पैसा निकाल लिया। छतीसगढ़, मध्यप्रदेश में हमने किसान का कर्ज माफ क्यों किया। क्योंकि हम जानते हैं कि किसानें के बिना हमारी अर्थव्यवस्था आगे जा ही नहीं सकती है। आपने उन्हें क्यों चुना क्योंकि अर्थव्यवस्था मजबूत हो। हमने संसद में पूछा कि कितने किसानों ने आत्महत्या की। कहते हैं कि हमें नहीं मालूम लेकिन पूरा देश जानता है कि क्या हो रहा है। असम, मेजोरम, मेद्यालय जला दिया है। नरेंद्र मोदी ने बांटने का काम किया है। ये लोग देश को बांटने का काम नहीं करते हैं।मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं राहुल गांधी है। मैं सही बात बोलने के लिए माफी नहीं मागूंगा। आप सभी इस देश को मिलकर खड़ा करते हो। आपके देश को, हमारे देश को कमजोर किया जा रहा है। इसे बांटा जा रहा है। कारण यह है कि नरेंद्र मोदी केवल एक बात देखते हैं कि उनके हाथ में सत्ता है या नहीं। केवल इसके लिए वह कुछ भी कर सकते हैं। नरेंद्र मोदी जो दिनभर टीवी पर दिखते हो उसका पैसा कौन दे रहा है। इसका पैसा वो लोग दे रहें है जिनको पैसा नरेंद्र मोदी आपका पैसा छीनकर दे रहे हैं। मीडिया आज अपना काम भूल गया है। यह हिंदुस्तान की आत्मा पर आक्रमण हो रहा है। इस देश को डराया जा रहा है। दबाया जा रहा है। कांग्रेस वाला कभी डरता नहीं है। कांग्रेस वाला बब्बर शेर हो रहा है। जो आफिसों में बैठें हैं मैं उनको कह रहा हूं कि वह डरे नहंी।

-सोनिया गांधी ने कहा कि आज अंधेरा ही अंधेरा है। इस पार या उस पार का फैसला लेने का समय आ गया है। किसानों की दुर्दशा देखकर तकलीफ होती है। लोगों की नौकरियां जा रही हैं। नौजवानों की नौकरियां जा रहीं हैं। आज रोजमार्रा की चीजों की कीमतें जेब के बाहर हो गई हैं। कहां है आज सबका साथ सबका विकास। बताईए कहां है वो काला धन जिसको लाने के लिए आपने कहा था। इस बात की जांच होनी चाहिए कि किसके पास है काला धन। आप ही बताईए इसकी जांच होनी चाहिए कि आम आदमी पैसा न बैंक में रख सकता है न घर में रख सकता है। जब मर्जी आए कोई धारा लगा दो कोई धारा हटा दो। जब मर्जी हो राष्टÑपति शासन लगा देती हैं। ये कहते हैं कि संविधान का सम्मान करते है लेकिन हर रोज इसकी धज्जियां उड़ाते हैं। मैं दावे के साथ कह सकती हूं कि मैं विश्वास दिलाती हूं कि जिसके साथ भी अन्याय होगा कांग्रेस उनके साथ खड़ी रहेंगी। मोदी शाह की लक्ष्य और संक्रीण एजेंडा यह है कि लोगों को लड़वाओं और असली मुद्दों को छुपाओं। भाइयों बहनो अत्याचार सहना सबसे बड़ा अधर्म है। मोदी शाह को बताईयें कि संविधान की रक्षा के लिए हम कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैें। कांग्रेस ने हमेशा जनता के लिए कुर्बानी दी है। और हम अंतिम सांस तक देश, लोकतंत्र के लिए के संघर्ष करती रहेगी।

SHARE