Today Rafale became part of Golden Arrow Squadron, Defense Minister said game changer: औपचाररिक रूप से आज राफेल बना गोल्डन एरो स्क्वाड्रन का हिस्सा, रक्षामंत्री बोले गेम चेंजर

0
326

अंबाला। राफेल को आज भारतीय वायुसेना में औपचारिक रूप सेशामिल किया गया। सर्वधर्म पूजा के संपन्न होने के बाद अबा फ्रांस की रक्षामंत्री के सामने राफेल को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया। बता दें कि चीन के साथ भारत का सीमा विवाद चल रहा है। एलएसी को लेकर दोनों देशों के बीच गतिरोध और तनाव लंबे समय से चल रहा है। इस बीच राफेल से वायुसेना की ताकत और बढ़ी है। इसे औपचारिक रूप से भारतीय वायुसेना का हिस्सा बनाया गया। अंबाला एयरबेस पर आज सुबह दस बजे से आयोजित भव्य कार्यक्रम में एयरफोर्स को 5 राफेल सौंप दिए गए। अंबाला एयरबेस में भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षामंत्री इस औपचारिक समारोह मे ंशामिल हुए। हरियाणा के अंबाला एयरबेस स्टेशन में राफेल एक शानदार समारोह में यह विमान वायु सेना के गोल्डन एरो स्क्वाड्रन का हिस्सा बन गया। अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों की कमी का सामना कर रही भारतीय वायु सेना के लिए इस दिन को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि क्षेत्र में शक्ति संतुलन को बदलने की ताकत रखने वाला राफेल इसी दिन उसके लड़ाकू विमानों के बेड़े की शान बनेगा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने राफेल विमान को गेम चेंजर बताया। उन्होंने कहा कि हमारी सीमाओं में हाल के दिनों में जिस तरह से बना है या बनाया गया है, उनके लिए यह सीधा संदेश है। हमारी नेशनल सिक्योरिटी पीएम मोदी की बड़ी प्राथमिकता रही है। राफेल को पाने में कई अड़चनें भी आईं, मगर पीएम मोदी की इच्छाशक्ति के आगे सभी बाधाएं खत्म हो गईं और आज राफेल हमारे सामने है। राजनाथ सिंह ने कहा कि वायुसेना में राफेल का शामिल होना एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण है। राफेल का वायुसेना के बेड़े में शामिल होना भारत और फ्रांस के बीच के प्रगाढ़ संबंधो को दशार्ता है। भारत और फ्रांस लंबे समय से आर्थिक, सांस्कृतिक और रणनीतिक साझेदार रहे हैं। मजबूत लोकतंत्र के प्रति हमारी आस्था और सम्पूर्ण विश्व में शांति की कामना, हमारे आपसी संबंधो के आधार हैं।

SHARE