The nation is celebrating 72nd Republic Day today PM Modi congratulated the countrymen on Republic Day: देश मना रहा आज 72 वां गणतंत्र दिवस, पीएम मोदी ने दी देशवासियों कोे गणतंत्र दिवस की बधाई

0
383

नई दिल्ली। भारत आज अपना 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। भारत के राष्टÑपति आज राजपथ परेड से पहले तिरंगा फहराएंगे। परंपरा के मुताबिक, झंडा फहराने के बाद राष्ट्रगान और 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। इस बार के कार्यक्रम में कोई मुख्यअतिथि नहीं होगा। झंडारोहण केबाद राजपथ एक बार फिर से देश की गौरवगाथा और अदम्य साहस के प्रदर्शन का गवाह बनेगा। एक ओर जहां सैन्य बल और उसका प्रदर्शन होगा तो वहीं दूसरी ओर दुनिया भारत की विराट संस्कृति की झलक भी देखेगी। इस बीच गणतंत्र दिवस की सुबह ही प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएंदी। उन्होंने देश के नागरिकों को ट्वीट कर गणतंत्र की शुभकामनाएं दीं। इस बार की गणतंत्र दिवस परेड में भारत पहली बार राफेल विमानों को भी शामिल कर रहा है। ताकतवर राफेल विमानों केसाथ ही टी-90 टैंकों, समविजय इलेक्ट्रॉनिक युद्धक प्रणाली, सुखोई-30 एमके आई लड़ाकू विमानोंका प्रदर्शन इस गणतंत्र दिवस परेड में किया जाएगा। कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन इस वर्ष किया जा रहा है।
-गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी है।
-विदेश मंत्रालय के मुताबिक, गणतंत्र दिवस परेड में बांग्लादेश की टुकड़ी, बांग्लादेश के मुक्ति योद्धाओं की विरासत को आगे बढ़ाएगी, जिन्होंने लोगों पर दमन और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठायी थी और बांग्लादेश को 1971 में आजादी दिलायी।ह्ण भारत, 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर जीत के उपलक्ष्य में स्वर्णिम विजय वर्ष मना रहा है।

-गणतंत्र दिवस समारोह और किसानों द्वारा आज ट्रैक्टर परेड को देखतेहुए दिल्ली को छावनी में बदल दिया गया है। राजपथ और दिल्ली की सीमाओंपर हजारों सशस्त्र सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। दिल्ली में पहले से बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था का बंदोबस्त किया गया है। राजधानी दिल्ली मेंकदम-कदम पर पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि किसी गड़बड़ी को रोका जा सके। आने जाने वालों की सघन चेकिंग की जा रही है। कई जगहों पर रास्तों को डायवर्ट किया गया है।

SHARE