The human face of the Indian Army, saved the lives of Chinese citizens in trouble: भारतीय सेना का मानवतापूर्ण चेहरा, मुसीबत में फसें चीनी न ागरिकों की बचाई जान

0
239

नई दिल्ली। भारत हमेशा विश्व को शांति का संदेश देता रहा है। भारत ने कभी युद्ध की पहल नहीं की। भारत ने किसी भी देश के खिलाफ युद्ध की बजाय भारत ने शांतिवार्तासे ही हल निकालने का प्रयास किया है। बता दें कि भारत और चीन के बीच में कई महीनों से पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद चल रहा हैऔर दोनों देशों केसैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। हालांकि तनाव की स्थिति के बीच भी भारतीय सेना ने अपना शांतिपूर्णऔर मददगार चेहरा भी दिखाया। भारतीय सैनिकों ने मानवता दिखाते हुए मुसीबत में फंसेचीनी नागरिकों की मदद की। जवानोंने उत्तरी सिक्किम मेंपरेशानी में चीनी नागरिकों को देखकर उनकी मदद करने पहुंच गए। नॉर्थ सिक्किम के पठार क्षेत्र में बहुत अधिक ठंड के बीच करीब 17,500 फीट की ऊंचाई पर चीन के तीन नागरिक अपना रास्ता भूल गए थे। भारतीय जवानों नेउन चीनी नागरिकों की मदद की और इन तीन चीनी नागरिकों में महिला भी शामिल थी। समाचार एजेंसी के मुताबिक सेना ने कहा कि 3 सितंबर को नॉर्थ सिक्किम के पठारी इलाकों में 17,500 फीट की ऊंचाई पर ये तीनों चीनी नागरिक रास्ता भटक गए थे। इनकी परेशानी को देख भारतीय सेना के जवानों ने उन्हें बचाने के लिए चिकित्सा सहायता, आॅक्सीजन, खाना और गर्म कपड़े दिए। इतना ही नहीं सेना ने उन्हें उनके गंतव्य तक जाने का रास्ता भी बताया।

SHARE