Rajnath singh gave answer to Rahul gandhi: ‘हाथ में दर्द हो तो दवा कीजै, हाथ ही जब दर्द हो तो क्या कीजै’-राजनाथ सिंह

0
205

नई दिल्ली। इस समय चीन पर कई देश कोरोना को लेकर अंगुली उठा रहे हैं। दुनिया के कई बड़े देश चीन के वुहान से आए कोरोना वायरस सेग्रसित हैं। अब चीन भारत के साथ लद्दाख की सीमा पर उलझा हुआ है। भारत चीन सीमा पर तनाव बना हुआ है। उन्होंने महाराष्ट्र जनसंवाद रैली को संबोधित किया। व र्चअल रैली के दौरान आज इस पर बोलते हुए देश के रक्षामंत्री ने कहा कि भारत और चीन के बीच सीमा विवाद काफी लंबे समय से चला आ रहा है। हम जल्द से जल्द इसे सुलझाना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि हम किसी के मान, सम्मान पर न चोट पहुंचाते हैं और न अपने मान, सम्मान और स्वाभिमान पर चोट बर्दास्त कर सकते हैं, ये हमारा चरित्र रहा है। उन्होंने भारत और चीन के मुद्दे पर विपक्ष को भी शांत रहने की नसीहत देते हुए कहा कि इस मामले पर हमें ज्यादा समझाने की कोशिश नहीं कीजिए। बता देंकि राहुल गांधी ने भारत चीन सीमा विवाद पर शायरी करते हुए सरकार पर तंज कसा था। राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी को शायराना अंदाज में जवाब देते हुए कहा, ‘मिर्ज़ा गालिब का ही शेर थोड़ा अलग अन्दाज में है। हाथ में दर्द हो तो दवा कीजै, हाथ ही जब दर्द हो तो क्या कीजै..’। उन्होंने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने का हमारे प्रधानमंत्री जी का संकल्प है। ये संकल्प पूरा होकर रहेगा। उन्होंने मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए अपील की।

SHARE