Rahul Gandhi’s dialogue with farmers, speak, farmers have no faith in Modi government: राहुल गांधी का किसानों से संवाद, बोल,े मोदी सरकार पर किसानों को रत्ती भर भरोसा नहीं

0
283

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार के कृषि विधेयक का विरोध करते हुए किसान संगठनों द्वारा किए जा रहे आदोंलन का समर्थन किया। किसानों केसंगठन द्वारा ‘भारत बंद’ के आह्वान किया। बता दें कि शुक्रवार को विभिन्न राज्यों के कई किसानों के साथ राहुल गांधी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्मय से बातचीत की। उन्होंने इस दौरान दावा किया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर कृषकों को रत्ती भर भरोसा नहीं है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि संसद से पारित कृषि संबंधी विधेयक देश के किसानों को गुलाम बना देंगे। राहुल गांधी ने किसानों से बातचीत का वीडियो ट्वीट किया। उन्होंने इसमें कहा कि इससे स्पष्ट है कि किसानों को मोदी सरकार पर जरा भी भरोसा नहीं है। किसान भाइयों की बुलंद आवाज के साथ हम सब की आवाज भी जुड़ी है और आज पूरा देश मिलकर इन कृषि कानूनों का विरोध करता है।” कांग्रेस नेता के साथ डिजिटल संवाद में महाराष्ट्र, बिहार, हरियाणा और कुछ अन्य राज्यों के किसान शामिल हुए। इसके पहले भी राहुल गांधी ने ट्वीट किया था कि ”एक त्रुटिपूर्ण जीएसटी ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग को बर्बाद कर दिया। नए कृषि कानून हमारे किसानों को गुलाम बना देंगे।” पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी किसानों के प्रदर्शन का समर्थन किया और आरोप लगाया कि ये कृषि विधेयक ‘ईस्ट इंडिया कंपनी राज की याद दिलाते हैं।

SHARE