Now hundreds of women in Kota also started indefinite sit-in protest against CAA, women protests started like Shaheen Bagh: अब कोटा में भी सैकड़ों महिलाअ‍ों ने सीएए के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया, शाहीन बाग की तरह शुरु हुआ महिलाओं का विरोध प्रदर्शन

0
213

नई दिल्ली। सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन समाप्त होने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक ओर दिल्ली के शाहीन बाग में सैकड़ों लोग 15 दिसंबर से लगातार धरना दे रहे हैं वह सीएए और एनआरसी के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं कोलकाता और प्रयागराज में भी इसी तरह के प्रदर्शन जारी है इसके अलावा अब कोटा में भी शाहीन बाग जैसा विरोध प्रदर्शन हो रहा है। दरअसल कोटा में सैकड़ों महिलाअ‍ों ने ईदगाह मैदान के बाद सीएए के खिलाफ मंगलवार रात से विरोध प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शन में शामिल एक महिला शिफा खालिद ने कहा कि जब देशभर में महिलाएं सीएए और एनआरसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही हैं, तो आखिरकार कोटा की महिलाएं पीछे क्यों रहतीं? यह नया कानून संविधान के खिलाफ है। साथ ही इन महिलाओं को कहना था कि ‘हम अनिश्चितकाल के लिए बैठे हैं। कोटा में महिलाओं का प्रदर्शन शाहीन बाग के प्रदर्शन से प्रेरित है।’ खालिद ने कहा कि महिलाओं को पड़ोस से खाना और कंबल मिल रहा है क्योंकि ज्यादातर महिलाएं आयोजन स्थल के करीब किशोरपुरा इलाके की हैं। विज्ञान नगर, वक्फ नगर और किशोरपुरा जैसे इलाकों के सभी आयु वर्ग की महिलाएं मंगलवार रात से ही प्रदर्शन के लिए बैठी हैं। महिलाएं पूरी सर्द रात में धरने पर बैठी रहीं। कई महिलाएं अपने घर गई और अपने काम पूरे कर फिर धरने वाली जगह आकर धरने में शामिल हुर्इं।

SHARE