New agricultural law invades the soul of ‘every farmer’ – Rahul Gandhi: नए कृषि कानून ‘हर किसान’ की आत्मा पर आक्रमण-राहुल गांधी

0
193

नईदिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर हमलावर रहे हैं। नए कृषि कानूनोंका विरोध कांग्रेस कर रही है। राहुल गांधी ने कहा कि ये कानून हर किसान की आत्मा पर आक्रमण हैं तथा इस तरह के कानूनों ने देश की नींव को कमजोर किया है। उन्होंने कहा, ”ये तीनों कानून इस देश के हर किसान की आत्मा पर आक्रमण हैं, ये किसानों केखून-पसीने पर आक्रमण हैं। इस देश के किसान एवं मजदूर इसे समझ रहे हैं। बता दें कि राहुल गांधी ने कृषि बिल का विरोध करने के लिए हरियाणा और पंजाब में ‘ट्रैक्टर रैलियां की। अपनी रैली के बारे में बताया कि ‘मैं कुछ दिन पहले पंजाब और हरियाणा आया तथा हर किसान एवं मजदूर को मालूम है कि ये तीनों कानून उन पर आक्रमण हैं। साथ ही उन्होंने पंजाब सरकार की प्रशंसा की और कहा कि वह खुश हैं कि इन नये कृषि कानूनों को लेकर 19 अक्टूबर को पंजाब सरकार ने विधानसभा का एक विशेष सत्र बुलाने का फैसला किया है, जहां विधायक इन कृषि कानूनों के बारे में फैसला करेंगे। राहुल गांधी ने आज पंजाब में ‘स्मार्ट गांव अभियान के दूसरे चरण के आरंभ में डिजिटल संबोधन दिया। यह अभियान का पहला चरण 2019 मेंप्रारंभ हुआ था और इस अभियान के तहत करीब 50,000 विभिन्न विकास कार्यों के लिये 2,663 करोड़ रुपये आवंटित किये गये हैं। डिजिटल संबोध न के समय पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, उनके मंत्रिमंडल के कुछ सहयोगी भी इस अवसर पर मौजूद थे। राहुल ने कहा, ”यदि हम देश की नींव (किसानों) को कमजोर करेंगे, तो भारत कमजोर हो जाएगा। उन्होंने कहा, ”कांग्रेस पार्टी इस नींव की रक्षा करने और उसे मजबूत करने की लड़ाई लड़ती है।

SHARE