Negotiations at various levels are necessary for peace restoration: Rajnath Singh: शांति बहाली के लिए विभिन्न स्तरों पर बातचीत जारी रहना जरूरी-राजनाथ सिंह

0
218

भारत और चीन के बीच गतिरोध और तनाव बरकरार है इस सब केबीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को मास्को में अपने चीनी समकक्ष जनरल वी फेंगे से मुलाकात की। बता दें कि पूर्वी लद्दाख मेचीन के साथ एलएसी पर विवाद चल रहा है। यह गतिरोध लगभग चार महीनों से बाकी है। हालांकि इस बैठक के बाद रक्षा मंत्री कार्यालय ने बताया कि रक्षा मंत्री ने संदेश दिया है कि शांति बहारली के लिए भारत और चीन को कूटनीतिक और सैन्य चैनलों के माध्यम से अपनी चर्चा जारी रखनी चाहिए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के समकक्ष से साफ तौर पर कहा कि भारतीय सैनिकों ने हमेशा सीमाओं का ध्यान रखा है। हालांकि भारत की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के संबंध में हमारे निर्णय के बारेमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए। इस दौरान भारत केरक्षा मंत्री ने जोर देकर कहा कि चीनी सैनिकों की कार्रवाई, सैनिकों की संख्या बढ़ाना, उनके आक्रामक व्यवहार और एकतरफा रूप से यथास्थिति को बदलने का प्रयास द्विपक्षीय समझौतों का उल्लंघन है।

SHARE