Nature protected, so human life is also safe: यूपी में बढ़ रहा अपराध, कानून का सख्ती से पालन करांए सीएम योगी- प्रियंका गांधी

0
242

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी यूपी में सक्रीय है और वह लगातार यूपी की सरकार को आड़े हाथोंलेती रहीं हैं। प्रियंका उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे अपराध के लिए भी योगी सरकार को निशाने पर लेती रहीं है। यूपी में हाल की आपराधिक घटनाओं के बाद कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। उन्होंनेअपने पत्र में प्रदेश की कानून व्यवस्था को ठीक करनेकी बात कही और लिखा कि जनता परेशान है।  पत्र में लिखा कि लगातार प्रदेश मेंकानून व्यवस्था खराब होती जा रही है। आपराधिक घटनाओं मेंसख्ती से कार्रवाई की आवश्यकता पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने बल देते हुए कहा कि सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए कि अपराधियों से सख्ती से निपटा जाए। मंगलवार को प्रियंका गांधी ने सीएम को लिखा कि कानपुर, गोंडा व गोरखपुर की घटनाएं आपके संज्ञान में होंगी। मैं गाजियाबाद के एक परिवार की पीड़ा की तरफ आपका ध्यान आकर्षित कराना चाहती हूं। मेरी इस परिवार से बात हुई। उन्होंने एक अन्य परिवार की बात भी कही जो गाजियाबाद के रहने वाले हैं।

यह परिवार व्यवसायी विक्रम त्यागी का है और विक्रम त्यागी करीब एक महीने से लापता हैं। परिवार को अपहरण की आशंका है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपनी फरियाद की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं है। दो दिन पहले कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल परिवार से मिला था। परिजन परेशान हैं। प्रियंका गांधी ने सीएम योगी मांग की है कि विक्रम त्यागी के परिजनों की मदद करें, साथ ही पुलिस अधिकारियों को सख्ती से निर्देशित करें कि पूरी तरह से उनकी मदद की जाए। प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदेश में दिन ब दिन बढ़ रहीं अपहरण की घटनाओं की ध्यान दिलाते हुए उन्होंने लिख कि कानून-व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। इस समय इन मामलों के प्रति पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि पूरी मुस्तैदी और दक्षता से कार्रवाई करें। प्रियंका गांधी वाड्रा नेउत्तर प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था और अपराधियों के राज को लेकर सीएम को पत्र लिखकर कानून व्यवस्था का सख्ती से पालन कराने की बात कही।

SHARE