My name is not Rahul Savarkar, Rahul Gandhi, I will not apologize: मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं है, राहुल गांधी है, माफी नहीं मागूंगा

0
294

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को भाजपा के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोला। दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘भारत बचाओ रैली’ आयोजित की गई है। इस रैली में राहुल गांधी ने अपने जोरदार तेवर में भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने भाजपा पर देश को बांटने का अरोप लगाया। मोदी सरकार हमारे देश को बांटा जा रही है और अर्थव्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है। केन्द्र सरकार देश को बांटने और आग लगाने का काम कर रही है। असम समेत नार्थ ईस्ट में आग लगी हुई है। उन्होंने आगे कहा कि ये है कांग्रेस का कार्यकर्ता और जान देने से पीछे नहीं हटता। भाजपा के सांसदों ने संसद में कहा आपने भाषण दिया उसके लिए माफी मांगे। मैं कहना चाहता हूं कि मेरा नाम राहुल सवारकर नहीं राहुल गांधी है। मैं सही बात के लिए कभी माफी नहीं मागूंगा। रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि माफी मुझे नहीं नरेंद्र मोदी का मागंनी है। मैं सच बोलने के लिए माफी नहीं मागूंगा। इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के अलावा मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता शामिल हुए हैं। रैली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी जोरदार तेवरों में भाजपा और मोदी-शाह की जोड़ी को कोसा। उन्होंने कहा कि मोदी-शाह की जोड़ी को केवल सत्ता से प्यार है। उनका हाल अंधेर नगरी चौपट राजा वाला हाल है। यह केवल देश में बांटने की राजनीति करते हैं।

SHARE