MLCS join BJP सपा के चार एमएलसी ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

0
710
MLCS join BJP

आज समाज, डिजिटल: 

MLCS join BJP : समाजवादी पार्टी के चार एमएलसी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। ये रविशंकर सिंह पप्पू, नरेन्द्र भाटी, सीपी चंद और रमा निरंजन हैं। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहे। रविशंकर सिंह के आने से सपा को बलिया में झटका लगेगा।

सीपी चंद के आने से पार्टी का कद बढ़ेगा। रमा निरंजन के आने से बुंदेलखंड क्षेत्र में पार्टी मजबूत होगी। भाजपा में शामिल हुए सदस्य सपा से चुनकर लोगों को भाजपा से जोड़ने की चिंता करेंगे। अखिलेश जैसे कोरोना के समय आराम कर रहे थे तो अभी भी आराम करे। जनता की सेवा करने आये है तो मेहनत करनी होंगी।

(MLCS join BJP)

ज्वाइनिंग कमेटी के समक्ष सपा और बसपा के विधायक और एमएलसी सहित 100 बड़े नेताओं को भाजपा में शामिल कराने का प्रस्ताव रखा गया था। समिति ने सपा के विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह पप्पू, सीपी चंद, अक्षय प्रसाद सिंह, रमा निरंजन व बसपा के ब्रजेश कुमार सिंह प्रिंसू सहित दस एमएलसी के भाजपा में शामिल करने की मंजूरी दी।

(MLCS join BJP)

सपा छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले परिषद सदस्यों में अधिकतर सदस्य नगर निकाय क्षेत्र से एमएलसी है। भाजपा ने इन सदस्यों को विधान परिषद के आगामी नगर निकाय क्षेत्र चुनाव में उम्मीदवार बनाने की भी सैद्धांतिक सहमति दे दी है।

सपा के सदस्यों को भाजपा में शामिल कराने में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और भाजपा के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की बड़ी भूमिका रही है। विधानसभा चुनाव से पहले इन सदस्यों के भाजपा में शामिल होने से सपा को बड़ा झटका लगेगा। वहीं, भाजपा को इन सदस्यों के प्रभाव वाले क्षेत्र में फायदा होगा।

औरों को भी शामिल कराने की तैयारी (MLCS join BJP)

भाजपा ने सपा के कुछ मौजूदा विधायकों को भी भाजपा में शामिल कराने की तैयारी की है। इसी महीने में कुछ अन्य एमएलसी और विधायक भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

Also Read :Pollution In Panipat पानीपत में प्रदूषण उगल रहा जहर, हालात नहीं सुधरे तो मुश्किल

Connect Us : Twitter

SHARE