India retaliates against Pakistan, Pakistan’s 11 soldiers killed: भारत ने पाकिस्तान पर की जवाबी कार्रवाई, पाकिस्तान के 11 सैनिक मार गिराए

0
211

पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग और सीजफायर के उल्लंघन में भारतीय ज वानोंकी जानगई। भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान के कई बंकर भारत ने ध्वस्त कर दिए। पाकिस्तान के कई लॉंच पैड पर भी भारत ने कार्रवाई की और उसे ध्वस्त कर दिया। एलओसी पर फायरिंग हुई जिसमें भारत के 4 सुरक्षाकर्मी सहित 10 लोगों की जान चली गई है। भारत की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में 11 सैनिक मार गिराए गए। जबकि 16 सैनिक घायल हैं। यह जाानकारी सैन्य सूत्रों नेदी। पाकिस्तानी बंकर्स को तबाह करने का एक वीडियो भी जारी किया गया है। पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर में उड़ी सेक्टर से लेकर गुरेज सेक्टर के बीच कई स्थानों पर एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना की ओर से मोर्टार दागे गए और अन्य हथियारों से भी गोलाबारी की गई। यह जानकारी श्रीनगर स्थित रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने दी। उन्होंने कहा कि भारतीय जव़ानों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया और सीमा पार पाकिस्तानी सेना के आधारभूत ढांचे को खासा नुकसान पहुंचाया और उसके कई लोग हताहत भी हुए।

SHARE