India is giving security cover to many countries of the world- PM Modi: भारत दुनिया के कई देशोंको सुरक्षा कवच का विश्वास दे रहा- पीएम मोदी

0
176

नई दिल्ली। असम में एक यूनिवर्सिटी के अठारहवें दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी ने व र्चअल संबोधन दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से असम के तेजपुर यूनिवर्सिटी के समारोह को संबोधित किया। अपनेसंबोधन में भारतीय क्रिकेट टीम का उदाहरण देते हुए छात्रों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज 1200 से ज्यादा छात्रों के लिए जीवन भर याद रहने वाला क्षण है। आॅस्ट्रेलिया में भारतीय टीम के दृष्टिकोण में बदलाव का एक बड़ा उदाहरण है। पहला टेस्ट हारने के बाद भी उन्होंने लड़ना जारी रखा। भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों ने चोटिल होने के बावजूद लड़ाई को जारी रखा और आॅस्ट्रेलिया में इतिहास रचा। साथ ही उन्होंने कोरोना महामारी और वैक्सीन का जिक्र किया और कहा कि आज भारत दुनिया के अनेक देशों को सुरक्षा कवच का विश्वास दे रहा है। भ ारत में सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चल रहा है। इसके अलावा पीएम ने नई शिक्षा नीति (एनईपी) के बारे में कहा कि डाटा विश्लेषण के लिए हमारी शिक्षा नीति को मजबूत करती है, जिससे प्रवेश, शिक्षण और मूल्यांकन की पूरी प्रक्रिया में मदद मिलेगी। मुझे यकीन है कि एनईपी 2020 के इन लक्ष्यों को साकार करने में तेजपुर विश्वविद्यालय प्रमुख भूमिका निभाएगा। अब हमारे वैक्सीन से जुड़े रिसर्च और उत्पादन से जुड़ी क्षमता, भारत के साथ ही दुनिया के अनेक देशों को सुरक्षा कवच का विश्वास दे रही है। आज का भारत समस्या के समाधान के लिए प्रयोगों से भी नहीं डरता और बड़े स्तर पर काम करने से भी पीछे नहीं हटता। हर गरीब परिवार को घर देने का अभियान भारत में। हर घर जल पहुंचाने का अभियान भारत में। सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना भारत में। अब सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भी भारत में। भारत ने त्वरित, सक्रिय निर्णय लिए और समस्या के बढ़ने का इंतजार नहीं किया। मेड इन इंडिया समाधानों के साथ, हमने वायरस के प्रसार को नियंत्रित किया और हमारे स्वास्थ्य ढांचे में सुधार किया।

SHARE