In Maharashtra, former BJP minister Eknath Khadse joined NCP, was angry with BJP for a long time: महाराष्ट्र मेंभाजपा के पूर्व मंत्री एकनाथ खडसेएनसीपी में हुए शामिल, लंबे समय से भाजपा से थे नाराज

0
302

भाजपा के लिए महाराष्ट्रसे ऐसी खबर आा रही है जिसे बहुत अच्छी नहीं कहा जा सकता है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री एकनाथ खडसेने भाजपा छोड़ दी है। उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। वह अब भाजपा का दामन छोड़कर एनसीपी का हाथ पकड़ रहे हैं। महाराष्ट्र के मंत्री जयंत पाटिल ने बुधवार को बताया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे शुक्रवार दोपहर दो बजे को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि उनके पार्टी में आने से पार्टी और मजबूत होगी। बता दें कि खड़से पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। जिसके कारण 2016 मेंखड़से को भाजपा सरकार से इस्तीफा देना पड़ा था जिसके बाद से ही वह भाजपा से नाराज चल रहे थे। बीते कुछ दिनों से ही खडसे के भाजपा छोड़ने और एनसीपी मेंशामिल होने की खबरें आ रहीं थी। जिस पर आज मोहर लग गई। आगे उन्होंनेयह भी कहा कि कई और विधायक भाजपा छोड़कर राकांपा में शामिल होना चाहते हैं। हालांकि, उनके शामिल होने पर निर्णय लिया जाना बाकी है। राज्य के राकांपा प्रमुख ने कहा, “हम कोरोनो. वायरस महामारी के दौरान चुनाव नहीं चाहते हैं और इस प्रकार अन्य नेताओं के बारे में निर्णय उचित समय पर लिया जाएगा।’ खडसे ने एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बातचीत की।

SHARE