Gas Cylinder Prices Hiked : दिवाली से पहले महंगाई का झटका

0
686
Today Gas Cylinder Rate

Gas Cylinder Prices Hiked

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली:

Gas Cylinder Prices Hiked पिछले कुछ समय से पेट्रोल, डीजल और एलपीजी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार हर रोज बढ़ रहे हैं तो वहीं गैस सिलेंडर के दाम हर 10-15 दिन बाद बढ़ रहे हैं। नवंबर माह की शुरुआत भी गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दाम के साथ हुई। एक नवंबर को एक बार फिर से महंगाई ने दिवाली से पहले लोगों को झटका दिया है।

व्यवसायिक सिलेंडर के दाम में 264 रुपए का उछाल आया है। इसी के साथ अब दिल्ली में व्यवसायिक सिलेंडर की कीमत 2000.50 रुपए हो गई है। एक महने पहले 1 अक्टूबर को भी इसकी कीमत में 43.5 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। इस साल व्यवसायिक सिलेंडर के दामों में 668.50 रुपए का इजाफ हुआ है।

Gas Cylinder Prices Hiked 31 दिसंबर 2020

31 दिसंबर 2020 को व्यवसायिक सिलेंडर की कीमत 1332 रुपए पर थी। जाहिर सी बात है कॉमर्शियल सिलेंडर के महंगा होने से रेस्टोरेंट में खाना-पीना बहुत महंगा हो जाएगा। दिवाली से पहले लगातार 5वें दिन पेट्रोलियम कंपनियों ने आम आदमी को बड़ा झटका दिया है, जिस कारण पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं। बता दें कि पिछले महीने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में भी 15 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। दिल्ली और मुंबई में नॉन-सब्सिडी वाले 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत अब 899.50 रुपए है।

Gas Cylinder Prices Hiked फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

तेल की बात करें तो आज डीजल के दाम 34 से 39 पैसे बढ़ा और पेट्रोल के दामों में 31 से 35 पैसे का उछाल दर्ज किया गया है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 109.69 और डीजल की कीमत 98.42 रुपए प्रति लीटर हो गई है। पिछले कुछ दिनों से लगातार तेल के दाम बढ़ने से देश में महंगाई बढ़ती जा रही है।

Also Read : टिकैत की केंद्र सरकार को चेतावनी

SHARE