Fire in Covid hospital built in mall in Mumbai, nine people died: मुंबई में मॉल में बने कोविड अस्पताल में आग, नौ लोगों की मौत

0
257

मुंबई। देश में कोरोना की दूसरी लहर अपनी तेजी पर है। इससे एक बार फिर से महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है। महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामले सबसे अधिक आ रहेहैं। मुंबई में भी कोरोना क ेनए मरीजों की संख्या अपने पिछले रिकार्ड तोड़ रही है लेकिन इस सब के बीच एक दर्दनाक हादसा मुंबई के कोविड-19 अस्पताल मेंहुआ। कोविड अस्पाल में आग लगने के कारण नौ लोगों की मौत हो गई। मुंबई के भांडुप इलाके मेंएक मॉल सनराइज में कोविड-19 के मरीजों के लिए अस्पताल बनाया गया था। इस मॉल में बने कोविड अस्पताल में गुरुवार की रात लगभग बारह बजे आग लग गई। जिसकेकारण नौ लोगों की मौत हो गई। आग लगने की सूचना के बाद खबर थी कि दो लोगों की मौत हुईलेकिन बाद में जानकारी मिली कि 9 लोगों की इस आग केकारण मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अब भी फायर ब्रिगेड की गाड़िया आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। इस कोविड-19 अस्पताल में कोरोना से पीड़ित 76 लोग भर्ती थे और अपना इलाज करवा रहे थे। आग लगने के बाद इन मरीजों को जल्दी-जल्दी दूसरे स्थानों पर शिफ्ट किया गया। हालांकि इस अस्पताल में आग लगने की घटना के बाद भाजपा की ओर से कहा जा रहा है कि यहां कोविड-19 अस्पताल चलाने के लिए एनओसी नहीं ली गई थी। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रशांत कदम के अनुसार, आग की लपटों को बुझाने के लिए करीब 22 फायर टेंडर अस्पताल पहुंचे। इस अस्पताल में 76 कोरोना संक्रमित थे, जो एक मॉल की तीसरी मंजिल पर स्थित है। आज की घटना के बारे में बोलते हुए मुंबई के मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि यह पहली बार है जब मैंने किसी मॉल में अस्पताल देखा है। यह बहुत गंभीर स्थिति है। सात मरीज वेंटिलेटर पर थे। 70 मरीजों को दूसरे अस्पताल में ले जाया गया है। आग के कारणों का पता लगाने के लिए एक जांच होगी।

SHARE