स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा रैलियां निकालेंगे किसान, दिल्ली में न घुसने का ऐलान 

0
436
kisan relies
kisan relies
आज समाज डिजिटल,नई दिल्ली

दिल्ली और आसपास की सीमाओं पर करीब 8 महीनों से प्रदर्शन कर रहे किसानों ने 75वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर अपने आंदोलन की रूपरेखा का ऐलान कर दिया है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस को ‘किसान-मजदूर आजादी संग्राम दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला किया है। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान के बाद देशभर के किसान प्रखंड और तहसील स्तर पर इस दिन तिरंगा रैलियां निकालेंगे। हालांकि किसानों ने जोर देते हुए कहा कि वे दिल्ली में नहीं घुसेंगे।

आल इंडिया किसान संघर्ष कॉर्डिनेशन कमेटी (एआईकेएससीसी) की कविता कुरुगंती ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने 15 अगस्त को सभी घटक संगठनों का आह्वान किया है कि इस दिन को ‘किसान-मजदूर आजादी संग्राम दिवस’ के रूप में मनाएं और इस दिन तिरंगा मार्च आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि इस दिन किसान और मजदूर तिरंगा मार्च में ट्रैक्टर, मोटर साइकिल, साइकिल और बैलगाड़ी आदि लेकर निकलेंगे और ब्लॉक, तहसील, जिला मुख्यालयों का कूच करेंगे। वे पास के धरना स्थलों पर भी जा सकते हैं। इस दौरान वाहनों पर तिरंगे लगे होंगे। शनिवार को किसानों ने हरियाणा में जींद के उचाना कलां में परेड की रिहर्सल की। गौरततलब है कि किसान केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं।

SHARE