Farmers jammed rail tracks at 31 places from Delhi to Punjab under ‘Bharat Bandh’: किसान आंदोलन- किसानों ने ‘भारत बंद’ के तहत दिल्ली से पंजाब तक 31 स्थानों पर रेल ट्रैक जाम किए, सड़कों पर भी आवाजाही प्रभावित

0
287

नई दिल्ली। किसानों ने केंद्र द्वारा लाए गए तीन नए कृषि कानूनों केखिलाफ मोर्चा खोल रखा है। किसान चाहते हैं कि सरकार इन तीन कानूनों को वापस ले। इस संबंध में किसानों और सरकार के बीच आरंभ में बातचीत का दौर चला। कई चरणों तक बातचीत के बाद भी दोनोंकेबीच सहमति नहीं बन सकी थी। किसान केवल इन कानूनों की वापसी चाहतेहैंजबकि सरकार की ओर सेकिसानों से कानून में संशोधन की बात की जा रही थी। दिल्ली सिंघु बार्डर पर किसानोंने अपना डेरा जमा रखा है। वह कानून वापसी पर ही घर वापसी की बात कह रहे हैं। किसानों द्वारा किए जा रहे इस विरोध प्रदर्शन को लंबा समय हो गया है। आज अपने विरोध के लिए किसान संगठनों ने भारत बंद का एलान किया। किसानोंद्वारा बुलाए गए इस बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। आज सुबह से ही प्रदर्शनकारियों के जुटने और जाम लगाने के चलते दिल्ली-यूपी को जोड़ने का गाजीपुर बॉर्डर बंद हो गया है।दिल्ली-हरियाणा सीमा पर स्थित सिंघु बॉर्डर पर भी जाम की स्थिति बनी हुई है। किसान जगह-जगह जुटकर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। गाजीपुर बॉर्डर पर किसान होली के गीत गाते और नाचते नजर आए। सड़कों के अलावा रेल रूट भी आज किसानों के‘भारत बंद’ सेप्रभावित है। किसानों ने दिल्ली-अमृतसर रेल रूट को भी जाम कर दिया है। देश मेंकिसानों के भारत बंद का असर देखने को मिल रहा है लेकिन विशेष तौर पर दिल्ली के आस-पास इलाकों में और पंजाब, हरियाणा में भी इसका व्यापक असर देखनेको मिल रहा है। किसान संगठनों ने चुनावी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में बंद से अलग रखा है। संयुक्त किसान मोर्चा ने ‘भारत बंद’ का आह्वान सुबह छह बजे से किया और यह शाम छह बजे तक लागू रहेगा।
-किसानों के ‘भारत बंद’ केतहत कुछ समय के लिए दिल्ली मेट्रो ने ग्रीन लाइन रूट को कुछ समय क ेलिए रूका था। टीकरी बॉर्डर, पंडित श्रीराम शर्मा, बहादुरगढ़ सिटी और ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए थे। बाद मेंमेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार फिर से खोल दिए गए हैं।
-किसान संगठनों केनेताओं ने हरियाणा के सभी स्टेट और नेशनल हाईवेज को बंद कराने का आह्वान किया। उन्होंने दुकानों को भी बंद रखनेकी अपील की।
-आज रेल यात्रा करने वाले लोगों को भी खासा परेशान होना पड़ा। सुबहक से ही सड़कों पर आवाजाही बहुत कम दिखाई दी। दिल्ली, हरियाणा से लेकर पंजाब तक किसान आंदोलनकारियों ने 31 स्थानों पर रेलवे ट्रैक्स को जाम कर दिया है। किसानों के ‘भारत बंद’ एलान पर दिल्ली, अंबाला और फिरोजपुर रेलवे मंडल में ट्रेनों का संचालन सुबह से ही प्रभावित है। रेलवे की ओर से किसानों के आंदोलन को देखतेहुए 4 शताब्दी ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया है।

-आज देशव्यापी किसानो का भारत बंद को लेकर मुंबई में कांग्रेस की तरफ़ से मंत्रालय के पास इस्थित गांधी के पुतले के नीचे अनशन किया गया…
इनकी माँग है की किसान का क़ानून रद्द किया जाए जब तक रद्द नहीं होता हम किसान के साथ खड़े रहेंगे…
महाराष्ट्र की सरकार इस्थिर हैं कोई ख़तरा नहीं है… ये सब ग़लत आरोप लगाया जा रहा है…
हम अधिकारियों पर कार्यवाही ज़रूर करेंगे आगे देखते रहिए क्या क्या होता है ऐसा नाना पाटोले ने कहा…

SHARE