Dr. KK Aggarwal lost the battle of life, died due to Coron: प्रसिद्ध हद्यरोग विशेषज्ञ डॉ. केके अग्रवाल जिंदगी की जंग हारे, कोरोन के कारण निधन

0
347

नई दिल्ली। डॉक्टर केकेअग्रवाल लाखों लोगों के चहते थे। इस कोरोना महामारी में भी उन्होंने हजारों लाखों लोगों को मदद पहुंचाई । यहां तक कि जब वह खुद भी कोरोना से संक्रमित हो गए थे तब भी उन्होंने सोशल मीडिया पर करोड़ों लोगोंके सवालों के जवाब दिए उनकी मदद की। आक्सीजन लगाकर भी वह फेसबुक लाइव करते रहे और कोरोना पीड़ितों की मदद करते रहे। आखिरकार कोरोना सेवह जंग हार गए और इस संक्रमण केकारण उनकी मौत हो गई। डॉक्टर केकेअग्रवाल पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित थे और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे। उनका इलाज दिल्ली केएम्स यानी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में कोविड के साथ लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया। उनकी उम्र62 साल थी। एक सप्ताह तक वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। डॉक्टर  अग्रवाल एक हृदय रोग विशेषज्ञ और हार्ट केयर फाउंडेशन आॅफ इंडिया के प्रमुख भी थे। उन्हें 2005 में डॉ बीसी रॉय पुरस्कार और 2010 में पद्मश्री मिला था। उनकी शिक्षा दीक्षा दिल्ली में हुई थी और मेडिकल की पढ़ाई नागपुर विश्वविद्यालय सेहुई थी। वह बीते साल से लगातार इस महामारी से संबंधित वीडियो और जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम सेलाखों लोगों तक पहुंचा रहे थे। उनके ट्विटर प्रोफाइल पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा गया है कि उन्होंने सोमवार को रात 11.30 बजे इस महामारी के कारण दम तोड़ दिया।

https://www.facebook.com/drkkaggarwal/photos/a.239065872781390/4276709042350366/

SHARE