Delhi by-election: दिल्ली उपचुनाव मेंआप ने लहराया परचम, पांच में चार वार्ड आप के खाते में

0
269

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के उपचुनाव हुए जिनमें से पांच वॉर्ड के चुनावों के रिजल्ट आज घोषित हुए। इन उपचुनावों में आम आदमी पार्टीने जबरदस्त जीत हासिल की। पांच उपचुनावों में चार सीट पर आप का कब्जा हुआ। एक सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी का कब्जा हुआ। दिल्ली के एमसीडी उपचुनावों के नतीजे भाजपा के लिए अच्छे नहीं रहे। इन उपचुनावों में भाजपा का खाता तक नहीं खुला। बुधवार को मतगणना में आरंभ से ही आप के उम्मीदवार अन्य उम्मीदवारों से आगे चल रहे थे। शालीमार बाग नॉर्थ, कल्याणपुरी, त्रिलोकपुरी और रोहिणी-सी वॉर्ड में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। जबकि चौहान बांगर क्षेत्र की सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की। इन पांच वॉर्ड में से चार आप के पास थे जबकि शालीमार बाग नॉर्थकी सीट भाजपा के खाते में थी। भाजपा के उम्मीदवार ओम प्रकाश को त्रिलोकपुरी से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार विजय कुमार ने हराया। इनके बीच 4986 वोटोंका अंतर रहा। जबकि रोहिणी से आप उम्मीदवार राम चंदर ने भाजपा के राकेश को 2985 वोटों से हराया है। इसके अलावा, शालीमार बाग से आप कैंडिडेट सुनीता मिश्रा ने भाजपा की सुरभि राजू को 2705 वोटों के अंतर से राया है। वहीं, कल्याणपुरी में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार धीरेंद्र कुमार ने भाजपा के सियाराम को 7043 वोटों के अंतर से हराया है। नगर निगम के पांच वार्ड के लिए 28 फरवरी को उपचुनाव हुए थे। इनमें 50 फीसदी से अधिक मतदान हुआ था। सरकारी आंकड़ों के अनुसार कल्याणपुरी में 59.19 फीसद, त्रिलोकपुरी में 55.95 फीसद, चौहान बांगर में 55.60 फीसद, रोहिणी-सी में 44.58 फीसद, शालीमार बाग (उत्तर) वार्ड में 43.23 फीसद मतदान हुआ था।

SHARE