Corona infection- Forty thousand new corona infected in one day, 681 patients died: कोरोना संक्रमण- एक दिन में चालीस हजार नए कोरोना संक्रमित, 681 मरीजों की मौत

0
240

देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी बढ़ रही है। भारत में हालात अमेरिका जैसे होते दिख रहे हैं। चौबीस घंटे मेंअब तक की सबसे बड़ी संख्या सामने आई है। चौबीस घंटे में 40 हजार 425 नए मामलेआए हैं। अब तक देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 11 लाख 18 हजार 43 हो गई है। अब तक कोरोना संक्रमण के कारण 27 हजार 497 लोगोंकी मौत हो चुकी है। जबकि चौ बीस घंटों में 681 लोगों की मौत हुई है। । इस दौरान 22 हजार 664 लोग ठीक हुए हैं। अब तक 7 लाख 87 लोग रिकवर हो चुके हैं। देश में इस समय तीन लाख नब्बे हजार चार सौ उन्नसठ एक्टिव केस हैं। बता दें कि पांच दिनों से लगातार तीस हजार से ज्यादा मामलेसामने आ रहे हैं। आईसीएमआर ने बताया है कि 19 जुलाई तक देश में कुल 1 करोड़ 40 लाख 47 हजार 908 सैंपल की जांच हो चुकी है। रविवार को 2 लाख 56 हजार 39 सैंपल की जांच की गई है। महाराष्ट्र कोरोना वायरस से से सबसे अधिक संक्रमित हैवहांसंक्रमितों की संख्या तीन लाख से ज्यादा हो चुकी है। राज्य में अब तमक 11 हजार 854 की मौत हो चुकी है। यहां एक लाख 29 हजार से अधिक एक्टिव केस हैं तो 1 लाख 69 हजार लोग ठीक हुए हैं। तमिलनाडु में अब तक 1 लाख 70 हजार लोग वायरस की चपेट में आए हैं। यहां अब तक 2,481 लोगों की जान गई है। राज्य में 50 हजार से अधिक एक्टिव केस हैं। दिल्ली में अब तक 1 लाख 22 हजार 793 लोग संक्रमित हुए हैं। यहां 3 हजार 628 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस अब 16031 ही बचे हैं।

SHARE