Congress released book ‘Kheti ka Khoon’, farmers are more sensible than PM Modi – Rahul Gandhi: कांग्रेस ने जारी की ‘खेती का खून’ बुकलेट, किसान पीएम मोदी से ज्यादा समझदार हैं-राहुल गांधी

0
432

नई दिल्ली। राहुल गांधी आज किसानों के पक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहेहैं। उन्होंने सीधे-सीधे केंद्र सरकार के कृषि कानूनों को खतरनाक बताया। उन्होंने इस मौके पर एक बुकलेट जारी की जिसका शीर्षक ‘खेती का खून तीन काले कानून’ रहा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि नए कृषि कानून से देश की खेती का ढांचा केवल चार पांच लोगों के हाथों में चला जाएगा। इस कानून से कुछ खास लोगों को ही फायदा होगा। उन्होने कहा कि एक ढांचा था जिसमें मंडिया, आवश्यक वस्तु अधिनियम व अन्य कानून शामिल थे। लेकिन नए कानून से केवल कुछ विशेष लोग ही लाभांवित होंगे। किसानों का इसमें कोई फायदा नहींहै। वायनाड से सांसद राहुल गांधी नेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि वह ‘चार-पांच लोगों के हाथों में देश की पूरी खेती दे रहे हैं। आज देश के 4-5 मालिक बन गए हैं। सरकार सबकुछ खत्म करना चाहती है। किसान सड़कों पर हमारी लड़ाई लड़ रहे है। किसान देश की आम जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं। वे हमारे भोजन की लड़ाई लड़ रहे हैं। हमें उनका पूरा समर्थन करना चाहिए। अभी तक खेती पर किसी का एकाधिकार नहीं था। इन कृषि कानूनों से किसानों का हाल आजादी से पहले वाला हो जाएगा।’आगे उन्होंने कहा कि किसानों को न थकाया जा सकता है और न ही बेवकूफ बनाया जा सकता है। किसान प्रधानमंत्री मोदी से ज्यादा समझदार हैं। उन्हें पता है कि देश में क्या हो रहा है। ये सिर्फ किसान ही नहीं बल्कि मध्यम वर्ग पर भी हमला हैं। सरकार को इन तीनों कानूनों को वापस लेना होगा। हम सरकार पर दबाव बना रहे हैं। ये प्रेस कॉन्फ्रेस भी सरकार पर दबाव बनाने के लिए की गई है। बाद में उन्होंने मीडिया के सवालों के भी जवाब दिए।

SHARE