Bihar election: BJP said free vaccine for Bihar, political parties took a dig: बिहार चुनाव: भाजपा ने कहा बिहार के लिए फ्री वैक्सीन, राजनीतिक पार्टियों ने लिया आड़े हाथों, भाजपा ने दी सफाई

0
209

बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियांअपने चरम पर है। कुछ ही दिनों में बिहार में प्रथम चरण के मतदान होने है। चुनावों के लिए सभी पार्टियां अपने चुनावी घोषणा पत्र जारी कर रही हैं। लेकिन भाजपा के जारी किए गए घोषणा पत्र बवाल हो रहा है। कांग्रेस, आरजेडी सहित और राजनीतिक दल भाजपा के किए वादें पर निशाना साध रहे हैं। भाजपा ने कोरोना वैक्सीन को अपने चुनावी मैनीफेस्टो ेमेंशामिल किया। भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र मेंकहा है कि अगर बिहार में एनडीए की सरकार बनती है तो वह राज्य की जनता को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन देंगे। हालांकि इस बादे के तुरंत बाद ही विवाद शुरू हो गया। आरजेडी और कांग्रेस केपूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस वादे को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। कांग्रेस की ओर से भाजपा के मुफ्त वैक्सीन के मामले में कहा गया कि प्रवासी मजदूरों के संकट में, बिहार के मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री ने कहा था कि वे राज्य में बिहारियों को आने नहीं देंगे। प्रधानमंत्री का कहना है कि एक साल से पहले वैक्सीन नहीं आ पाएगी। प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है क्या केंद्रीय मंत्रियों को इसकी चिंंता है कि हजार बिहारियों की कोरोना वायरस के चलते मौत हो चुकी है। वे बिहार की जनता का अपमान कर रहे हैं।

SHARE