Ajit Pawar will be sworn in as Maharashtra Deputy Chief Minister, Aditya Thackeray to be a minister in Uddhav government: अजीत पवार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री की शपथ लेंगे, आदित्य ठाकरे बनेंगे उद्धव सरकार में मंत्री

0
227

मुंबई। मुंबई में ठाकरे परिवार एक अलग स्थान रखता है। ठाकरे परिवार से सबसे पहलपे आदित्य ठाकरे ने वर्ली से विधानसभा चुनाव लड़ा और जीता। अब वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य राज्य के मंत्री बनने जा रहे हैं। महराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे अपने मंत्रिमंडल का विस्तार आज कर रहे हैं जिसमें आदित्य ठाकरे के अलावा अन्य नेताओं को मंत्री पद दिए जा रहे हैं। सबसे अहम है एनसीपी के अजीत पवार को उपमुख्यमंत्री पद दिया जाना। शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के 30 से ज्यादा विधायकों को मंत्री बनाए जाने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे नहीं चाहते थे कि आदित्य अभी कैबिनेट में मुख्यमंत्री बने। वह चाहते थे कि आदित्य पहले कुछ विधायकी के कार्यों को सीखें। बता दें कि महाराष्ट्र में शिवसेना-भाजपा गठबंधन टूटने के बाद शिवसेना के नेतृत्व में वहां एनसीपी और कांग्रेस ने मिलीजुली सरकार बनाई। इस गठबंधन में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने।

उनके साथ छह मंत्रियों ने भी शपथ ली थी। राज्य में 36 और मंत्री बनाए जाने की गुंजाइश है। शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस में गठबंधन के लिए हुए समझौते के तहत यह तय हुआ था कि उपमुख्यमंत्री का पद एनसीपी के कोटे में जाएगा। अजीत पवार के अलावा उनकी पार्टी से दिलीप पाटिल, धनंजय मुंडे, नवाब मलिक, अनिल देशमुख, जितेंद्र आव्हाड, हसन मुश्रीफ, राजेश टोपे और अदिति ठाकरे को भी मंत्री बनाए जाने की संभावना है। दूसरी तरफ, महाराष्ट्र कांग्रेस ने लिस्ट जारी करके साफ कर दिया है कि उसके कोटे से कौन-कौन मंत्री बनने वाले हैं। कांग्रेस की तरफ से आठ कैबिनेट मंत्री और दो राज्यमंत्री बनेंगे। अशोक चव्हाण, विजय वडेट्टीवार, के सी पदवी, अमित देशमुख, सुनील केदार, यशोमति ठाकुर, वर्षा गायकवाड़ और असलम शेख कैबिनेट मंत्री बनेंगे। सतेज पाटिल और विश्वजीत कदम को राज्यमंत्री बनाया जाएगा।

SHARE