Advani, Joshi all accused in Babri demolition case today acquitted: बाबरी विध्वंस मामले में आज आडवाणी, जोशी सभी आरोपी बरी

0
202

आज लगभग 28 सालों बाद अयोध्या में बाबरी मस्जिद का विवादित ढांचा गिराए जाने के आपराधिक मामले में अदालत द्वारा फैसला सुनाया जाएगा। अयोध्या में छह दिसंबर, 1992 को विवादित ढांचा ढाहाया गया था। हाईकोर्ट के पुराने परिसर में स्थित सीबीआई की विशेष अदालत (अयोध्या प्रकरण) के जज सुरेंद्र कुमार यादव फैसला सुनाएंगे। विशेष अदालत ने लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी व कल्याण सिंह, उमा भारती, साध्वी ऋतंभरा सहित सभी आरोपियों को उपस्थित होने का निर्देश दिया था लेकिन इनमें से कईवीडियो कॉन्फ्र्रेंसिं ग के माध्यम से अदालत का फैसला सुनेंगे। ऐसा कोरोना महामारी के कारण किया गया है। इस मामले में 49 लोग अभियुक्त हैं। जिनमें से 17 की मौत हो चुकी है। सीबीआई व अभियुक्तों के वकीलों ने करीब आठ सौ पन्ने की लिखित बहस दाखिल की है। इससे पहले सीबीआई ने 351 गवाह व करीब 600 से अधिक दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए हैं।30 सितंबर, 2019 को सुरेंद्र कुमार यादव जिला जज, लखनऊ के पद से सेवानिवृत्त हुए थे लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इन्हें फैसला सुनाने तक सेवा विस्तार दिया था। विशेष जज एसके यादव ने सभी अभियुक्तों के हाजिर होने की जानकारी पेशकार से मांगी। बचाव पक्ष के वकीलों ने पेशकार को बताया कि आने वाले अभियुक्तों में दो अभी आने वाले हैं। अब तक चंपत राय ,धर्मदास, पवन पांडे, ओम प्रकाश पांडे, विजय बहादुर सिंह, धर्मेंद्र देव, विनय कुमार राय ,रामजी गुप्ता ,गांधी यादव ,नवीन भाई शुक्ल कोर्ट रूम में पहुंच चुके हैं।
– इस मामले में आरोपी पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह,पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए फैसला सुनेंगे। विनय कटियार, राम विलास वेदांती, साध्वी ऋतंभरा कोर्ट पहुंच गई हैं।

– सूत्रों के मुताबिक जज ने कहा कि पूर्व नियोजित नहीं था विध्वंस, यह आकस्मिक थी। सीबीआई की विशेष अदालत ने बुधवार को अपना फैसला सुनाया। विशेष अदालत ने पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, उमा भारती, विनय कटियार समेत कुल 32 आरोपियों को बरी कर दिया है।

 

SHARE