A large number of farmers reached the railway tracks in the rail block: रेल चक्का जाम मेंभारी संख्या में किसानों रेल पटरियों पर पहुंचे, पंजाब, बंगाल और बेंगलुरु में रुकी रेल की रफ्तार

0
440

नई दिल्ली। आज किसानोंने केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ रेल चक्का जाम का एलाान किया था। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज देशभर मेंआज 12 बजे से चार बजे तक रेल चक्का जाम किया। किसानों ने अलग-अलग स्थानों पर ट्रेंन रोकी। रेल सेवाएं बाधित की गई। पंजाब के पटियाला में किसानों के इस एलान का व्यापक असर देखेने को मिली। पटियाला रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे जिसमेंमहिला प्रदर्शनकारी भी मौजूद रहीं। पटना मेंजन अधिकार पार्टी के सदस्यों ने रेल पटरियोंपर रेलों के पहिए जाम किए। इस समय सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की गई थी हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने काफी प्रयासों के बाद प्रदर्शनकारियों को रेल की पटरियों से हटाया। वहीं हरियाणा के सोनीपत में भी किसान बड़ी संख्या में रेल की पटरियों पर रेल रोकने के लिए पहुंचे। प्रदर्शनकारियोंने रेलों की आवाजाही रोक दी गई है। पटरियों पर जमे कई किसान हुक्का पीते नजर आ रहे हैं। जयपुर में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने भी चार घंटेरेल का परिचालन रोका। रांची में कम्युनिस्ट पार्टी आॅफ इंडिया (मार्क्सवादी) के कार्यकार्ताओं ने रेल रोकी वहीं सीपीआई-एम के कार्यकर्ता कृषि कानूनों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पटरियों पर चलते रहे। रेल रोको अभियान के तहत यूपी में भारी संख्या में किसान रेल पटरियों पर नजर आए। इस बीच ओडिशा के पुरी से हरिद्वार जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया है।

-संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर चरखी दादरी जिले में रेवाड़ी- हिसार रेलवे मार्ग पर पातुवास महराणा स्टेशन के पास ट्रैक पर किसानों ने थामे रेल के पहिये, बड़ी संख्या में महिलाएं भी रही मौजूद।

SHARE