37 doctors of Corona infected in Delhi: दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में एक साथ 37 डॉक्टर कोरोना संक्रमित, पांच अस्पताल में भर्ती

0
427

नई दिल्ली। कोरोना महामारी का यह दूसरा चरण देश में धीरे-धीरे विकराल होता जा रहा है। कई राज्यों में हालात बहुत ही खराब हो रहे हैं। लेकिन देश की राजधानी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल मेंतो एकाएक कोरोना विस्फोट जैसी स्थिति बन गई है। यहांएक साथ 37 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। बता दें कि इनमें 32 डॉक्टर होम आइसोलेशन हैंलेकिन पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया है। इस समय यह अस्पताल दिल्ली में कोरोना का सबसे बड़ा हॉस्पाट बन गया है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को सभी डॉक्टरों की रिपोर्ट आई है। इनमें 37 डॉक्टर कोरोना संक्रमित मिले हैं। बताया जा रहा है कि ज्यादातर डाक्टरों में कोविड के हल्के लक्षण ही हैं। हालांकि सावधानी बरतते हुए सभी डाक्टर होम आइसोलेशन में चले गए हैंलेकिन पांच डाक्टर जिनकी उम्र पचास वर्ष से ज्यादा की हैउनकी हालात गंभीर है जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संक्रमित पाए गए डॉक्टरों में से अधिकांश डॉक्टर कोरोना वायरस से बचाव के लिए वैक्सीन ले चुके हैं। यही वजह है कि इन्हें संक्रमित होने के बाद बेहद हल्के लक्षण दिखाई दे रहे हैं।

SHARE